BMC (pic credit; social media) 
मुंबई

Mumbai में निर्माणस्थलों पर कसा शिकंजा, 4 दिन में 78 स्टॉप वर्क नोटिस जारी

BMC ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए निर्माणस्थलों पर कड़ा रुख अपनाया है। नियम तोड़ने पर 10,000 से 1 लाख तक जुर्माना और स्टॉप वर्क नोटिस जारी किए जा रहे हैं। चार दिनों में 78 स्टॉप वर्क नोटिस दिए गए।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: शहर में वायु प्रदूषण को लेकर बीएमसी सख्त दिखाई दे रही है। बीएमसी ने वायु प्रदूषण संबंधित नियमों को ठेंगा दिखाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने वाली है।

सोमवार को बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त अविनाश ढाकणे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए वायु प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा किया और बताया कि अगर कोई निर्माणाधीन स्थल वायु प्रदूषण के नियमों का पालन नहीं करता है तो उसे पहली बार 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाता है।

वहीं दूसरी बार यह जुर्माने की राशि तिगुना या चौगुना हो सकती है यानी 30 से 40 हजार रुपये और इसके बाद भी वह नियमों की धज्जियां उड़ाता है तो यह जुर्माना बढ़ कर 1 लाख रुपये हो जाएगा। इसके बाद उसे स्टॉप वर्क नोटिस दिया जाएगा।

चार दिनों में 78 स्टॉप वर्क नोटिस

  • बीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक, बीते चार दिनों में यानी 2 दिसंबर से लेकर 5 दिसंबर के बीच शहर के विभिन्न इलाकों में जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्युआई) खराब पाया गया ऐसे निर्माणाधीन स्थलों पर 78 स्टॉप वर्क नोटिस जारी किए गए है। इसी अवधि के दौरान, 191 शो कॉज नोटिस जारी किए गए जिसमें निजी कार्यस्थलों पर 171 और बीएमसी द्वारा किए जा रहे कार्यों के 7 स्थल शामिल हैं।
  • अविनाश ढाकणे ने बताया कि शहर में खुली जगहों पर जहां आने वाले 4-5 वर्षों में किसी भी प्रकार का विकास काम नहीं किया जाएगा, ऐसे जगहों को चिहित कर वहां बांस के पौधे लगाए जाएंगे, क्योंकि बांस की बाजार में अच्छी कीमत मिलती है और इससे पुल को भी नियंत्रित किया जा सकेगा इसलिए यह बेहतर विकल्य साबित होगा, बांस मिट्टी को बांध कर रखने का काम करता है। इससे थारिश में मिट्टी बहती नहीं है।

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका

BJP से चिराग की सीट डील फाइनल! यूपी चुनाव में LJP (R) को मिल सकती हैं 10 सीटें

SIR विवाद में नया मोड़! फैक्ट चेक ने मीडिया दावे पर उठाए सवाल, BJP ने VIDEO किया शेयर

महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान