बीएमसी (फोटो क्रेडिट-X)  
मुंबई

मुंबई में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर बड़ा एक्शन, 21 दिन में भुगतान नहीं किया तो होगी संपत्तियों की नीलामी

BMC Property Tax E Auction: मुंबई में प्रॉपर्टी टैक्स बकाया रखने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ बीएमसी ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। 34 संपत्ति मालिकों को ई-नीलामी नोटिस जारी किया गया है।

अपूर्वा नायक

BMC Action On Property Tax Defaulters: संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) का भुगतान न करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ बीएमसी ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कर निर्धारण एवं संकलन विभाग ने शहर की 34 संपत्तियों को ई-नीलामी प्रक्रिया के तहत दीर्घावधि नोटिस जारी किया है।

इन संपत्तियों में खाली भूखंड, व्यावसायिक इमारतें, होटल तथा मिश्रित उपयोग वाली संपत्तियां शामिल हैं। बीएमसी के अनुसार इन 34 संपत्ति धारकों पर दंड सहित कुल 548 करोड़ 69 लाख 82 हजार 487 रुपये का संपत्ति कर बकाया है।

जिन संपत्तियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें से 11 संपत्तियों की दीर्घावधि नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद वास्तविक नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इच्छुक खरीदारों से बोली आमंत्रित की गई है। नीलामी की कार्रवाई शुरू होते ही 5 संपत्ति धारकों ने 10 करोड़ 45 लाख रुपये का बकाया कर जमा कर दिया है।

निर्धारित समय सीमा में बकाया कर जमा करें

बीएमसी प्रशासन ने करदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा में बकाया कर जमा करें, ताकि दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

बीएमसी ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ अब कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित कर दिया है। बीएमसी कर भुगतान में जानबूझकर टालमटोल करने वालों के खिलाफ अब मुंबई महानगरपालिका अधिनियम 1888 की धारा 203, 204, 205 और 206 के तहत कार्रवाई की जाएगी। मनपा ने सभी बकायेदारों को 21 दिन का अंतिम नोटिस दिया है। निर्धारित समय में कर जमा न करने पर संबंधित संपत्तियों की सार्वजनिक ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

India Argentina Army: भारत-अर्जेंटीना के 35 जवानों का मिशन माउंट कामेट, 7,756 मीटर ऊंची चोटी पर लहराएगा तिरंगा

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

इनके PDA का P पिछड़ा से पंडित हो गया…एक दिन पाकिस्तान कर देंगे, CM योगी बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा

FIR दर्ज होते ही राहुल गांधी ने खत्म किया धरना, बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम

झारखंड में भर्ती घोटाले पर देवेंद्र महतो का बड़ा ऐलान, 24 अगस्त से ‘भर्ती सुधार यात्रा’, सरकार को दी चेतावनी