मुंबई बीकेसी वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे कॉरिडोर  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में बीकेसी को वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से मिला सीधा संपर्क, 1.4 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का शुभारंभ

Mumbai Western Express: बीकेसी को वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से जोड़ने वाला 1.4 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर शुरू हो गया है। इससे मुंबई के पूर्वी-पश्चिमी संपर्क में 35 मिनट की बचत होगी।

रूपम सिंह

BKC Western Express Highway Connectivity: मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स को वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से सीधा संपर्क मिल गया है। 1.4 किलोमीटर लंबे नए एलिवेटेड कॉरिडोर के शुरू होने से बीकेसी और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के बीच वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा।

भारत नगर रोड से वाकोला जंक्शन तक बना यह खंड सांताक्रुज चेंबूर लिंक रोड विस्तार के दूसरे चरण का हिस्सा है।

इससे 35 मिनट तक सफर घटने की उम्मीद है। नया एलिवेटेड मार्ग वाहन चालकों को कलिना, वाकोला और कलानगर के आसपास के प्रमुख भीड़भाड़ वाले हिस्सों से बचने का विकल्प देगा।

मिलेगा वैकल्पिक मार्ग, ट्रैफिक का दबाव होगा कम

इससे बीकेसी और पश्चिमी उपनगर के बीच यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। यह कॉरिडोर पहले से पूर्ण सांताक्रुज चेंबूर लिंक रोड नेटवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 1।4 किलोमीटर लंबे इस अंतिम एलिवेटेड खंड के पूरा होने के साथ 10.3 किलोमीटर लंबा एससीएलआर नेटवर्क पूरा हो गया है।

यह नेटवर्क ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे को वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से जोड़ता है। नया खंड इस पूरे कॉरिडोर का अंतिम ऊंचा हिस्सा है, जिससे मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच संपर्क और मजबूत हुआ है।

एमएमआरडीए के अनुसार पूरे एससीएलआर नेटवर्क के इस्तेमाल से प्रमुख मार्गों पर यात्रा का समय करीब 35 मिनट तक कम होने की उम्मीद है। बीकेसी डब्ल्यूईएच कनेक्शन वाहन चालकों को मौजूदा व्यस्त मागों के बजाय वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराएगा।

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा