सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड का आखिरी चरण तैयार, BKC-वाकोला कनेक्टर से 35 मिनट कम होगा सफर

Santacruz Chembur Link Road: सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड का बीकेसी-वाकोला कनेक्टर जल्द चालू होगा। इससे पूर्व-पश्चिम उपनगरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रा समय में 35 मिनट की बचत होगी।
Final phase of Santacruz-Chembur Link Road ready; BKC-Wakola connector to cut travel time by 35 minutes
सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोडसोर्सः सोशल मीडिया
Updated on

Mumbai Santacruz Chembur Link Road: सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड परियोजना का आखिरी चरण लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में बीकेसी-वाकोला कनेक्टर के खुलते पूर्व और पश्चिम उपनगर के बीच वर्षों से चली आ रही ‘मिसिंग लिंक’ की कमी दूर हो जाएगी।

इससे ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट मिलेगा। साथ ही यात्रियों का सफर न केवल 35 मिनट तक कम हो जाएगा, बल्कि ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी।

परियोजना पूरी होने के बाद ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, बीकेसी, सांताक्रूज, चेंबूर, कलिना और कुर्ला के बीच निर्बाध और तेज यातायात संभव हो सकेगा। सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड से पिछले 10 वर्षों में मुंबईवासियों को काफी लाभ हुआ है।

इस लिंक रोड को बीकेसी तक बढ़ाया गया है, ताकि पूर्व और पश्चिम एक्सप्रेसवे के बीच बिना सिग्नल के आवागमन हो सके। इस पुल का निर्माण कला नगर जंक्शन पर यातायात जाम को कम करने के लिए किया गया है।

सभी निर्माण कार्य लगभग पूरे बता

दें कि इस लिंक रोड का इंतजार नागरिक कई महीनों से कर रहे हैं। इसके लिए सभी आवश्यक निरीक्षण और सुरक्षा परीक्षण पूरे हो चुके हैं। परियोजना का भी अंतिम चरण अब पूरा होने की कगार पर है।

इससे जुड़े सभी निर्माण कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं और जल्द ही इसे यातायात के लिए खोलने की उम्मीद है। अंतिम चरण में बीकेसी-वाकोला कनेक्टर शामिल है, जो इस कॉरिडोर की सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है।

एमएमआरडीए के अधिकारियों के अनुसार परियोजना के दूसरे चरण के पूरा होने के बाद एससीएलआर पूरी तरह कार्यशील हो जाएगा। इससे अब तक अलग-अलग हिस्सों में संचालित हो रहे लिंक एक निरंतर और एकीकृत शहरी यातायात नेटवर्क में बदल जाएंगे। यह परियोजना मुंबई की सबसे महत्वपूर्ण पूर्व-पश्चिम सड़क संपर्क परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है।

Final phase of Santacruz-Chembur Link Road ready; BKC-Wakola connector to cut travel time by 35 minutes
Mumbai Local Train Mega Block: रविवार को मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक, जानें कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

आवागमन होगा तेज

एससीएलआर कॉरिडोर में कई एलिवेटेड सेक्शन, कनेक्टिंग आर्म और प्रमुख इंटरचेंज शामिल हैं। इसके चालू होने के बाद ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, बीकेसी, सांताक्रूज, चेंबूर, कलिना और कुर्ला के बीच निर्वाध संपर्क स्थापित होगा।

इससे शहर के पूर्व और पश्चिम उपनगरों के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक तेज और सुविधाजनक हो जाएगा। परियोजना पूरी तरह शुरू होने के बाद यात्रा का समय करीब 35 मिनट तक कम होने का अनुमान है।

साथ ही मुंबई की कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों का दबाव घटेगा और ट्रैफिक जाम में भी कमी आएगी। इससे रोजाना लाखों वाहन चालकों और यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Final phase of Santacruz-Chembur Link Road ready; BKC-Wakola connector to cut travel time by 35 minutes
मुंबई के सांताक्रूज इलाके के होटल में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत, दो झुलसे

स्वामी नारायण पुल का निर्माण कार्य

  • शुरू बीकेसी-वाकोला कनेक्टर के शुरू होने के साथ ही मुंबई की इस महत्वपूर्ण पूर्व-पश्चिम सड़क अवसंरचना परियोजना का निर्माण पूरा हो जाएगा।

  • यह कॉरिडोर शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों, आवासीय इलाकों और राष्ट्रीय महामार्ग नेटवर्क को एक-दूसरे से जोड़ते हुए निर्वाच यातायात का नया मार्ग उपलब्ध कराएगा।

  • इधर, सड़क की बेहतर स्थिति बनाए रखने के लिए बीएमसी ने सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड और कुर्ला स्थित स्वामीनारायण फ्लाईओवर पर 31 करोड़ रुपए की लागत से मरम्मत कार्य भी शुरू कर दिया है।

बीकेसी से भारत नगर तक एलिवेटेड मार्ग

इस विस्तार से मुंबई विश्वविद्यालय के पास वाकोला जंक्शन से यात्रा करने वाले वाहन चालकों को बीकेसी के भारत नगर तक सीधे एलिवेटेड मार्ग का लाभ मिलेगा, जिससे वे वाकोला में होने वाले जाम और कलानगर से होकर जाने वाले चक्कर से बच सकेंगे, 1.4 किलोमीटर के इस विस्तार में से लगभग 500 मीटर चार लेन का एलिवेटेड कैरिजवे है, जबकि शेष 900 मीटर में दो लेन के प्रवेश और निकास फ्लाईओवर रैप है।

Navbharat Live
navbharatlive.com