भाजपा का विजय संकल्प सम्मेलन (pic credit; social media) 
मुंबई

BMC चुनाव से पहले बीजेपी का ‘विजय संकल्प सम्मेलन’, वर्ली से फडणवीस करेंगे शंखनाद

Mumbai News: बीएमसी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है। 16 सितंबर को वर्ली के एनएससीआई डोम में भाजपा का ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ होगा।

सोनाली चावरे

BJP Vijay Sankalp Sammelan: मुंबई महानगर पालिका चुनाव को लेकर बीजेपी अब पूरी तरह चुनावी मोड में उतर गई है। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के बाद अब नेतृत्व सीधे मैदान में उतर रहा है। इसी कड़ी में 16 सितंबर को वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में बीजेपी का ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मंत्री आशीष शेलार, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम सहित पार्टी के तमाम दिग्गज नेता पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देंगे।

फडणवीस करेंगे चुनावी शंखनाद

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस बीएमसी चुनाव के लिए आधिकारिक शंखनाद कर सकते हैं। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि मुंबई महानगर पालिका सहित राज्य के अन्य निकाय चुनावों की घोषणा इस साल के अंत तक संभव है। ऐसे में बीजेपी ने अभी से चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।

बीएमसी में महापौर बनाने का लक्ष्य

पार्टी का शीर्ष नेतृत्व विधानसभा चुनाव 2024 में मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद अब मुंबई में ठाकरे परिवार के लंबे वर्चस्व को तोड़ने की रणनीति पर काम कर रहा है। महीनों से समीक्षा और मंथन के बाद तय किया गया है कि इस बार बीएमसी पर कब्जा जमाकर बीजेपी अपना महापौर बनाएगी। सम्मेलन में सीएम फडणवीस पदाधिकारियों को इस मिशन की दिशा में जीत का फॉर्मूला समझाएंगे। इसे भी पढ़ें- अब छात्रवृत्ति में नहीं होगी देरी, CM देवेंद्र फडणवीस का निर्देश- वेतन जैसा ऑटो सिस्टम हो लागू

‘चलो मुंबई’ और सोशल मीडिया कैंपेन

बीजेपी ने इस सम्मेलन के लिए ‘चलो मुंबई’ का नारा दिया है। पार्टी ने पोस्टरों पर स्लोगन लिखा है – “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन और मुख्यमंत्री फडणवीस का मार्गदर्शन, मिशन मुंबई की सुरक्षा और विकास”। ये पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भर रहे हैं।

शक्ति प्रदर्शन का संदेश

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वर्ली से शुरू होने वाला यह विजय संकल्प सम्मेलन सिर्फ संगठन को दिशा देने का मंच नहीं है, बल्कि मुंबईकरों को यह संदेश देने की भी कोशिश है कि बीजेपी बीएमसी पर कब्जे को लेकर पूरी तरह गंभीर है। फडणवीस के शंखनाद के साथ ही चुनावी बिगुल बज जाएगा और बीजेपी के लिए यह सम्मेलन चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत साबित हो सकता है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z