मुंबई

क्या BJP का महाराष्ट्र प्लान होगा फेल? अजित पवार के निधन से बदला सत्ता का गणित, एकनाथ शिंदे फिर होंगे पावरफुल!

Maharashtra Politics: अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में संतुलन बिगड़ गया है। भाजपा अब नया महाराष्ट्र प्लान तैयार कर रही है, जिसमें NCP टूट और पवार परिवार की भूमिका अहम हो सकती है।

आकाश मसने

BJP Maharashtra Strategy: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में हुई दर्दनाक मौत के बाद भाजपा अपना महाराष्ट्र प्लान फिर से तैयार करेगी। इस समय तक राज्य की राजनीति में अजित पवार भाजपा के लिए एक सहायक संतुलन शक्ति की तरह थे जिसकी वजह से भाजपा राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को नजरअंदाज करके भी अपनी सरकार चलाने को लेकर आश्वस्त थी, लेकिन अजित पवार की मृत्यु के बाद एकनाथ शिंदे के एक बार फिर से अपनी ताकत बढ़ाने की संभावना उत्पन्न हो सकती है। जिसे देखते हुए भाजपा फिर से अपना महाराष्ट्र प्लान तैयार करेगी।

अजित गुट के विधायकों में टूट की संभावना

महाराष्ट्र विधानसभा में इस समय अजित पवार एनसीपी के 37 विधायक हैं। भाजपा के रणनीतिकारों का यह मानना है कि आने वाले समय में इन विधायकों में टूट हो सकती है। इनमें से कुछ विधायक शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में भी जा सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा राज्य की सत्ता में अजित पवार के परिवार से किसी को अहम जिम्मेदारी देने पर विचार कर सकती है।

भाजपा बनाएगी अपनी रणनीति

भाजपा के रणनीतिकार चाहते हैं कि अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को विधानसभा में लाया जाए। वह इस समय राज्यसभा सांसद हैं। ऐसे में भाजपा उनको उपमुख्यमंत्री का पद देती है या नहीं, यह देखना रोचक होगा। इस बिंदु पर बात करते हुए भाजपा के एक नेता ने कहा कि इस समय इस बिंदु पर कोई बात नहीं हुई है। भाजपा यह चाहती है कि अजित पवार परिवार से कोई एक प्रभावी सदस्य विधानसभा में हो जिससे एनसीपी में किसी भी संभावित टूट को रोका जा सके, यह भी हो सकता है कि पवार की पत्नी को आने वाले समय में केंद्र सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया जाए।

अजित पवार का विमान हादसे में निधन

बता दें कि महाराष्ट्र के महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार की बुधवार को बारामती में विमान हादसे में मौत हो गई। मुंबई से बारामती जा रहा उनका Learjet 45 विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे से उनका पूरा परिवार गहरे शोक में है। अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई है।

नवभारत लाइव के लिए दिल्ली से संतोष ठाकुर के रिपोर्ट

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें