अमित साटम (pic credit; social media)  
मुंबई

BJP उत्तर पश्चिम जिला कार्यालय का उद्घाटन, महायुति का महापौर बनना तय, अमित साटम ने दी शुभकामनाएं

Mumbai News: भाजपा उत्तर पश्चिम जिला कार्यालय का मालाड में उद्घाटन किया गया। शिव प्रकाश और अमित साटम ने शुभकामनाएं दीं, आगामी मनपा चुनाव में महायुति का महापौर बनना तय है।

सोनाली चावरे

BMC Election: मालाड पूर्व वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर भाजपा उत्तर पश्चिम जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश और मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने संयुक्त रूप से कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक विद्या ठाकुर, विधायक राजहंस सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान शिव प्रकाश ने कहा कि यह कार्यालय केवल पार्टी का कार्यालय नहीं बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करने वाला सेवालय होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में जनहित के कई बड़े कार्य किए हैं और इसी दिशा में उत्तर पश्चिम जिला कार्यालय भी जनता के लिए खुला रहेगा।

मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने जिला अध्यक्ष ज्ञान मूर्ति शर्मा को बधाई दी और कहा कि आगामी मनपा चुनाव में महायुति की 150 सीटें जीतने की उम्मीद है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि उत्तर पश्चिम जिले से महायुति कम से कम 30 सीटें जीतने के लिए पूरी तैयारी कर रही है।

पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने भी जनता और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आगामी चुनाव में पूरी सक्रियता से भाग लें और महायुति का महापौर बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में महायुति की जीत निश्चित है और यह जिले में विकास और बेहतर प्रशासन की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उद्घाटन समारोह को उत्साह और उमंग के साथ देखा। सभी ने इस नए कार्यालय को पार्टी और जनता के लिए एक नई ऊर्जा का केंद्र बताते हुए इसका स्वागत किया।

भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला कार्यालय से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय जनता की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। कार्यालय में जनता के लिए विशेष सेवा कक्ष और शिकायत निवारण केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।

इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने आगामी मनपा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने जनता से भरोसा दिलाया कि महायुति का महापौर बनना निश्चित है और इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं