BJP NDA Big Win Bengal Assam Maharashtra: पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के साथ ही महाराष्ट्र के बारामती व राहुरी विधानसभा सीट के उपचुनाव में मिली शानदार जीत का बीजेपी सहित महायुति के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।
बीजेपी कार्यकर्ताओं में खास उत्साह दिखा। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी और रसगुल्ले रसगुल्ले बांटकर एक-दूसरे एक-दूसरे को को जीत ज की बधाई दी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पार्टी कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि देश के 78% हिस्से में भाजपा और एनडीए का शासन हो गया है। फडणवीस ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पारंपरिक बंगाली स्नैक 'झालमुड़ी' खाकर इस जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ता ढोल-तासे पर जमकर थिरके और खूब रसगुल्ले बंटे।
सीएम फडणवीस ने कहा कि अब ममता ईवीएम पर दोष लगाएंगी। केरल में ईवीएम ठीक से काम करती हैं लेकिन बंगाल में बदल जाती है। यह जीत उन सभी को जवाब है जिन्होंने देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाए थे, उन्होंने कहा कि यह उन लोगों को करारा जवाब है जो कहते हैं कि चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और पार्लियामेंट गलत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल में पहले 30 साल कांग्रेस का, 36 साल कम्युनिस्टों का और उससे भी खतरनाक ममता दीदी का 15 साल का राज था। इन तीनों ने बंगाल की हालत खराब कर दी है।
ये भी पढ़ें :- Chhatrapati Sambhajinagar: वालूज भूमि अधिग्रहण को CM की हरी झंडी, विकास कार्यों में आएगी सुपरफास्ट तेजी
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी नतीजों का स्वागत किया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और अक्षय कर्डिले की जीत पर उन्हें बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह शानदार जीत बीजेपी पर भरोसे और विकास आधारित राजनीति पर जनता के पसंद का एक बड़ा सबूत है। पश्चिम बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ कमल का खिलना लोकतंत्र की सच्ची जीत है। लोगों ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार की गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को पूरी तरह से नकार दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बनाई चाणक्य रणनीति ने ममता बनर्जी के मजबूत किले को ढहा दिया है।