एकनाथ शिंदे व देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai News: भाजपा ने 80% उम्मीदवार तय किए, गठबंधन के कारण घोषणा टली

Maharashtra Nikay Chunav: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में नामांकन शुरू हो चुका है, लेकिन मुंबई में शिंदे गुट से सीट बंटवारे के कारण भाजपा की उम्मीदवार सूची जारी नहीं हो पाई है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिका में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाने के बावजूद अभी बड़े राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है।

हालांकि सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने अपने 80% उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है। मुख्य पेंच मुंबई में शिवसेना शिंदे गुट के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर फंसा है। इस वजह से घोषणा में देरी हो रही है। मुंबई में बीजेपी 150 सीटों पर लड़ना चाहती है, जबकि शिंदे गुट को 75 सीटों का ऑफर दिया है, लेकिन इसके लिए डीसीएम एकनाथ शिंदे राजी नहीं हैं।

सीएम आवास पर कोर कमेटी की बैठक

गुरुवार की देर शाम तक मुख्यमंत्री के वर्षा निवास पर मुंबई के अलावा पुणे व पिंपरी चिंचवड के नेताओं की कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में इन प्रमुख शहरों में महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर सीटों के बंटवारे से लेकर उम्मीदवारों के चयन पर व्यापक चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक़ मुंबई की चार लोकसभा क्षेत्र के अंदर आने वाले सभी वार्ड के उम्मीदवारों के चयन पर सहमति बन गई है, लेकिन दक्षिण मुंबई व उत्तर मुंबई में पेंच फंसा हुआ है। इन जिलों में बड़ी बाधा शिंदे शिवसेना के साथ सीटों के बंटवारे का भी है।

सहयोगी दलों के साथ चर्चा जारी

सपकाल ने बताया कि महाविकास आघाड़ी और इंडिया आघाडी के घटक दल के रूप में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के साथ चर्चा जारी है। संगठन के नेताओं को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा किसी भी अन्य पार्टी से गठबंधन का प्रस्ताव नहीं आया है।

यदि ऐसा कोई प्रस्ताव आता है तो उस पर विचार किया जाएगा। सपकाल ने कहा कि मुंबई महानगरपालिका में गठबंधन की चर्चा का मैं हिस्सा नहीं हूं, लेकिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव यू। बी। वैकटेश वंचित बहुजन आघाडी के साथ बातचीत कर रहे हैं।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर