तुहिन सिन्हा 
मुंबई

भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, रूस-पाकिस्तान जेएफ-17 इंजन विवाद में किया पलटवार

Jairam Ramesh Statement: भाजपा ने कांग्रेस के रूस-पाकिस्तान जेएफ-17 इंजन आरोप को निराधार बताया। तुहिन सिन्हा ने इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर भी सवाल उठाए हैं।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के उस बयान की कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि रूस भारत की भावनाओं की अनदेखी करते हुए पाकिस्तान को जेएफ-17 लड़ाकू विमानों के लिए आरडी-93 एमए इंजन की आपूर्ति कर रहा है।

तुहिन सिन्हा ने इसे पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन करार देते हुए कहा कि रूस ने इस दावे का खंडन किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस बार-बार बिना सबूत के पाकिस्तान समर्थक बयानबाजी क्यों कर रही है, खासकर तब जब भारत और रूस के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध हैं और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दिसंबर में भारत दौरे की तैयारियां चल रही हैं।

तुहिन सिन्हा ने कहा, "शनिवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूरी तरह से निराधार आरोप लगाया कि रूस भारत की भावनाओं की अनदेखी कर रहा है और पाकिस्तान को जेएफ-17 लड़ाकू विमानों के लिए आरडी-93 एमए इंजन की आपूर्ति कर रहा है। आज रूस ने इस दावे का पूरी तरह से खंडन किया है। एक बार फिर सवाल उठता है कि कांग्रेस पार्टी तथ्यों की पुष्टि किए बिना या कोई सबूत दिए बिना पाकिस्तान समर्थक कहानी को क्यों बढ़ावा दे रही है? इसके अलावा रूस और भारत के बीच बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध हैं और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दिसंबर में भारत आने का कार्यक्रम है तो कांग्रेस पार्टी रूस और भारत के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश क्यों कर रही है?"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस का यह रवैया निंदनीय है। बिना तथ्यों की जांच किए वे ऐसी कहानियां गढ़ती है जो भारत के हितों के खिलाफ हैं। रूस ने स्पष्ट कर दिया है कि जेएफ-17 इंजन को लेकर कोई सहयोग पाकिस्तान के साथ नहीं है। फिर भी कांग्रेस ऐसी बयानबाजी क्यों कर रही है? क्या उनका मकसद भारत-रूस संबंधों को कमजोर करना है?”

इसके साथ ही, तुहिन सिन्हा ने इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के हालिया बयान का हवाला दिया, जिसमें केजरीवाल ने कहा कि भविष्य में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भविष्य में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। इससे एक बार फिर साबित होता है कि 'इंडिया गठबंधन' एक भ्रम है, एक मिथक है। ये पार्टियां सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के विरोध के कारण एक साथ आती हैं और जब चुनावों में हार का सामना करती हैं तो अलग-अलग रास्ते अपना लेती हैं। अगले महीने होने वाले बिहार चुनावों में भी यही पैटर्न देखने को मिलेगा। राजद और कांग्रेस के बीच गठबंधन सिर्फ मोदी-विरोधी भावना के आधार पर है और एक बार ये पार्टियां हार जाएंगी तो एक-दूसरे पर हमला करेंगी और सिर्फ गालियां देगी। इंडिया गठबंधन की एकता केवल दिखावटी है और बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यह गठबंधन पूरी तरह बिखर जाएगा। जनता इन पार्टियों की अवसरवादी राजनीति को समझ चुकी है और 2027 के चुनावों में इसका जवाब देगी।"

तुहिन सिन्हा ने प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर कांग्रेस की ‘बी टीम’ की तरह काम कर रहे हैं। क्या बिहार चुनाव में किशोर को कांग्रेस ने आर्थिक समर्थन दिया है, क्योंकि कांग्रेस को पता है कि वह बिहार में कमजोर स्थिति में है। उन्होंने कहा, “प्रशांत किशोर चुनाव के बीच अपनी कमाई का बखान कर रहे हैं। यह संदेह पैदा करता है कि क्या कांग्रेस ने उन्हें बिहार में सक्रिय करने के लिए फंडिंग की है?”

-एजेंसी इनपुट के साथ

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट