धारावी पुनर्विकास (pic credit; social media) 
मुंबई

धारावी पुनर्विकास में बड़ी राहत: SVP नगर के 65% निवासी पात्र, 332 घरों को मिलेगा नया आशियाना

Mumbai News: धारावी पुनर्विकास से बड़ी खबर सामने आई है। SVP नगर के 507 में से 332 घर पात्र घोषित किये गये है। 65% निवासियों को नया आशियाना मिलेगा।

सोनाली चावरे

Dharavi redevelopment: धारावी पुनर्विकास परियोजना (DRP) में सरदार वल्लभभाई पटेल (SVP) नगर के निवासियों के लिए बड़ी खबर आई है। DRP ने दूसरी प्रारूप अनुलग्नक-II सूची जारी कर दी है। इसमें शामिल 507 आवासीय ढांचों में से 332 को पात्र घोषित किया गया है, यानी SVP नगर के 65% निवासी अब पुनर्विकास लाभ पाने वाले हैं।

दूसरे मसौदे में कुल 546 ढांचे दर्ज थे, जिनमें से 39 सार्वजनिक सुविधाएं थीं। इन्हें हटाने के बाद वास्तविक आवासीय इकाइयों की संख्या 507 हुई। सूची के अनुसार, 201 परिवारों को धारावी में ही यथास्थान पुनर्वास मिलेगा, जबकि 131 परिवारों को धारावी से बाहर आवास दिया जाएगा।

अब तक केवल 35 आवास धारकों को अपात्र माना गया है, वह भी दस्तावेजों की कमी की वजह से। DRP ने स्पष्ट किया है कि अंतिम फैसला आने तक उन्हें अपील का अधिकार रहेगा। सूची में अभी 179 अन्य ढांचे लंबित हैं। इनमें 36 सार्वजनिक शौचालय, 2 धार्मिक ढांचे और 1 सुविधा ढांचा शामिल है। इनकी जांच मुंबई मनपा और बेस्ट जैसी एजेंसियों द्वारा की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद सूची को अपडेट किया जाएगा।

नियमों के मुताबिक, 1 जनवरी 2000 से पहले बने सभी आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक ढांचे पुनर्विकास के पात्र हैं। पात्र आवास मालिकों को 350 वर्ग फुट का घर मिलेगा, जो मुंबई की किसी भी अन्य झुग्गी पुनर्विकास योजना से 17% बड़ा है। वहीं वाणिज्यिक और मिश्रित उपयोग वाले ढांचे को 225 वर्ग फुट तक मुफ्त और उससे ज्यादा क्षेत्र सरकार द्वारा तय दरों पर दिया जाएगा। DRP का कहना है कि यह सूची पुनर्विकास को गति देने की दिशा में बड़ा कदम है। साथ ही निवासियों को पारदर्शी और सुरक्षित पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए चार-स्तरीय शिकायत निवारण प्रणाली भी मौजूद है।

Milk Price Hike: दूध के दाम 8 रुपये बढ़े, आज ने नई दरें लागू, जानें अब कितने में मिलेगा

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प