-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Congress Demand Stop Dharavi Slum Redevelopment Master Plan
Dharavi मास्टर प्लान पर लगेगी रोक! पुनर्विकास की राह में आई कांग्रेस, विध्वंस मॉडल की खुलेगी पोल
- Written By: प्रिया जैस
Dharavi News: कांग्रेस ने सोमवार को मुंबई में सबसे बड़ी धारावी बस्ती पुनर्विकास मास्टर प्लान पर रोक लगाने की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि परियोजना को निवासियों से परामर्श किए बिना मंजूरी दी गई।

धारावी प्रोजेक्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: सरकार के धारावी पुनर्विकास मास्टर प्लान को रोकने के लिए विपक्ष तरह-तरह के तरीके अपना रहा है। इस बार फिर कांग्रेस ने धारावी पुनर्विकास के मास्टर प्लान पर रोक लगाने की मांग कर दी है। कांग्रेस ने सोमवार को धारावी बस्ती पुनर्विकास मास्टर प्लान पर रोक लगाने की मांग की और आरोप लगाया कि परियोजना को निवासियों से परामर्श किए बिना मंजूरी दी गई।
कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मास्टर प्लान पर जन सुनवाई करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि एमआरटीपी अधिनियम के तहत अनिवार्य प्रावधानों की अनदेखी की गई और सरकार द्वारा एक पुराना अनुमोदन आदेश पारित किया गया।
विध्वंस मॉडल की खुलेगी पोल
गायकवाड़ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘धारावी के लोग इस विध्वंस मॉडल की पोल खोलेंगे। यह विकास नहीं, बल्कि एक सुनियोजित बड़ा घोटाला है। यह भारत के शहरी इतिहास में सबसे अन्यायपूर्ण विस्थापन मास्टर प्लान है।” उन्होंने दावा किया कि सरकार ने अधिकतर निवासियों के विरोध को नजरअंदाज कर दिया और सार्वजनिक संवाद, चर्चा एवं भागीदारी के सभी विकल्पों को खारिज कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
ट्रैक किनारे निर्माण को लेकर मध्य रेलवे सख्त, 30 मीटर के अंदर कंस्ट्रक्शन के लिए लेनी होगी NOC
जोगेश्वरी जंक्शन, नई हार्बर लाइन और 15 डिब्बों वाली लोकल से बदलेगी मुंबई की रेल व्यवस्था
मुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
कांग्रेस नेता ने पूछा, ‘‘यह परियोजना, जो धारावी के लाखों निवासियों के भाग्य का निर्धारण करेगी, बिना किसी सार्वजनिक परामर्श या परियोजना-प्रभावित लोगों को विश्वास में लिए कैसे स्वीकृत की जा सकती है?” उन्होंने कहा कि विकास योजना के मसौदे पर जनता के सुझाव और आपत्तियां लेना एमआरटीपी (एकाधिकार और प्रतिबंधात्मक व्यापार व्यवहार) अधिनियम के तहत एक अनिवार्य प्रक्रिया है।
कैसे तैयार किया मास्टर प्लान?
कांग्रेस सांसद गायकवाड़ ने कहा, ‘‘तो इस प्रक्रिया को छोड़कर एक पुराना अनुमोदन आदेश क्यों पारित किया जा रहा है? क्या यह धोखाधड़ी नहीं है? क्या यह विश्वासघात नहीं है।” गायकवाड़ ने दावा किया कि व्यवहार्यता अध्ययन अभी तक पूरा नहीं हुआ है और एक भी सार्वजनिक परामर्श बैठक नहीं हुई है।
गायकवाड़ ने कहा, ‘‘तो मास्टर प्लान कैसे तैयार किया गया? किस आंकड़े के आधार पर? किसके निर्देश पर? सर्वेक्षण प्रक्रिया को ही बहुत ही अपारदर्शी तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। स्थापित नियमों के अनुसार, ऐसी परियोजनाओं में पात्रता सर्वेक्षण प्रक्रिया सरकारी एजेंसियों (भूमि-स्वामित्व वाली सरकारी एजेंसियों) द्वारा की जाती है, लेकिन यहां निजी हितधारकों ने डीआरपी के लिए सर्वेक्षण किया।” उन्होंने आरोप लगाया कि इस सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए धारावी के लोगों को धमकाया गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Congress demand stop dharavi slum redevelopment master plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 15 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
Jul 15, 2026 | 06:45 AMIND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
Jul 15, 2026 | 06:45 AMलेह-लद्दाख में भीषण सड़क हादसा, वाशिम के दो युवा वकीलों की दर्दनाक मौत, जिले में शोक की लहर
Jul 15, 2026 | 06:33 AMIND vs ENG: पहले वनडे में इंग्लैंड चित, शुभमन गिल के तेवरों ने उड़ाए होश; बोले- 320 का टारगेट भी कम पड़ता
Jul 15, 2026 | 06:30 AMIMD Weather Alert: 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 12 घंटे बेहद अहम
Jul 15, 2026 | 06:27 AMBirthday Horoscope 15 July: यात्रा, लाभ और सफलता के बनेंगे योग, लेकिन साल की शुरुआत में बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 06:15 AMभारत की पहली Hydrogen Train को मिली हरी झंडी, CNG से कितनी ज्यादा ताकतवर है हाइड्रोजन
Jul 15, 2026 | 06:09 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














