म्यूजियम से ओशिवारा तक AC बस सेवा (pic credit; social media) 
मुंबई

बड़ी राहत! म्यूजियम से ओशिवारा तक AC बस सेवा, कोस्टल रोड पर दौड़ेंगी बेस्ट की नई A-84 बसें

Mumbai News: बेस्ट ने मुंबईकरों को दी नई सौगात दी है। रविवार से AC बस सेवा A-84, जो म्यूजियम से सीधे ओशिवारा को जोड़ेगी। ये बसें यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचाएंगी।

सोनाली चावरे

Mumbai Museum to Oshiwara Bus: मुंबईकरों के लिए बेस्ट ने सफर को और आसान बना दिया है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) रविवार से एक नई वातानुकूलित (एसी) बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस सेवा का रूट नंबर A-84 रखा गया है। यह रूट दक्षिण मुंबई के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक (म्यूजियम) को सीधे पश्चिम उपनगर के ओशिवारा डिपो से जोड़ेगा।

इस रूट की सबसे खास बात यह है कि बसें हाल ही में खुली धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज सागरी किनारा मार्ग (कोस्टल रोड) से होकर गुजरेंगी। यानी यात्रियों को अब न सिर्फ आरामदायक एसी सफर मिलेगा, बल्कि यात्रा समय में भी बड़ी बचत होगी।

रूट की डिटेल्स

  • रूट नंबर : A-84
  • स्टार्ट प्वाइंट : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक (म्यूजियम)
  • एंड प्वाइंट : ओशिवारा डिपो
  • पहली बस : ओशिवारा से 7:15 AM, म्यूजियम से 8:50 AM
  • आखिरी बस : ओशिवारा से 5:20 PM, म्यूजियम से 7:15 PM
  • फ्रीक्वेंसी : हर 40-45 मिनट में एक बस

बेस्ट अधिकारियों का कहना है कि यह नई सेवा यात्रियों के लिए गेमचेंजर साबित होगी। अब चर्चगेट, वर्ली सी फेस, माहिम, अंधेरी, विले पार्ले, सांताक्रुज और ओशिवारा जैसे अहम इलाकों से सीधे दक्षिण मुंबई पहुंचना बेहद आसान होगा।

यात्रियों का कहना है कि अब तक उन्हें लोकल ट्रेन की भीड़ या टैक्सी-ऑटो के झंझट से जूझना पड़ता था। लेकिन अब कोस्टल रोड पर फर्राटे से दौड़ती AC बसें न केवल सफर को आरामदायक बनाएंगी, बल्कि पॉकेट-फ्रेंडली विकल्प भी साबित होंगी।

कोस्टल रोड के खुलने के बाद से मुंबई की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस रोड से जुड़ने वाली नई बस सेवाएं यात्री सुविधा को और बेहतर बनाएंगी। बेस्ट का दावा है कि यह रूट खासकर ऑफिस जाने वाले यात्रियों और छात्रों के लिए वरदान साबित होगा।

नई बस सेवा से जहां ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी, वहीं लोगों का समय भी बचेगा। बेस्ट ने भरोसा जताया है कि आने वाले दिनों में और भी नए AC रूट्स शुरू किए जाएंगे।

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त