-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Toll Tax Became A Hindrance In Mumbai Bus Service How Will The Loss Making St Make Arrangements
मुंबई बस सेवा में अड़ंगा बना टोल टैक्स, घाटे में चल रही एसटी कैसे करेगी इंतजाम
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. घाटे में चल रही एसटी परिवहन महामंडल को समृद्धि महामार्ग रास नहीं आ रहा है. वर्तमान में चल रही बसें तो टोल टैक्स के लिए पैसा निकाल नहीं पा रही है. ऐसे में अधिकारियों के लिए समृद्धि महामार्ग से बसों को चलाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. सूत्रों की मानें तो नागपुर से मुंबई के लिए बसें चलाने का प्लान पूरा होता नहीं दिख रहा है. इसके पूरे होने के बीच में टोल टैक्स अड़ंगा बनेगा. ऐसे में इस प्लान हो हवाई प्लान बताया जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि नागपुर से समृद्धि महामार्ग पर चार बसें चलाई जा रही हैं जो नागपुर से शिर्डी व नागपुर से औरंगाबाद जाती हैं. प्रति दिन सुबह 9 बजे निकलने वाली इन बसों को यात्री ही नहीं मिल रहे हैं. मुख्य कारण यह है कि उक्त जगहों पर जाने के लिए कई निजी बसें व ट्रेन उपलब्ध हैं जो एसटी की तुलना ज्यादा आरामदायक सफर देते हैं. ऐसे में एसटी की उक्त दिशा में जाने वाली बसों को यात्री ही नहीं मिल रहे हैं. 45 सीटों की इन बसों में मुश्किल से 10 से 20 यात्री रहते हैं. उक्त बसों में केवल एक बस को महामार्ग पर 6 हजार के करीब टोल टैक्स लग रहा है. इतनी बसों की टिकट भी नहीं बिक रही है. इसी कारण यह प्लान सफल होता नहीं दिख रहा है.
तभी होगा फायदा
सूत्रों की मानें तो डीजल व कर्मचारियों का वेतन व ओटी की रकम मिलाकर एक बस को चलाने का खर्च 12 से 15 हजार तक आ रहा है. प्रति दिन एक बस को चलाने के लिए इतना पैसा खर्च करने के बाद भी बसों को यात्री नहीं मिलना एसटी के लिए अच्छे संकेत नहीं है. प्रति यात्री लगभग एक हजार रुपए का किराया है. अगर 15 यात्री ही सवार होते हैं तो ले-देकर करीब-करीब ‘नो प्रॉफिट, नो लॉस’ की स्थिति रहेगी. फायदे के लिए कम से कम बस की आधी सीटों पर यात्री होने चाहिए. यानी 22 से 25 यात्री बस में अंतिम गंतव्य स्थान के रहें, तो ही फायदा हो सकता है.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर धर्मांतरण सिंडिकेट के मास्टरमाइंड मौलाना ने किया सरेंडर; पुलिस के चौतरफा दबाव के आगे टेके घुटने
नागपुर कलमना मार्केट अपडेट: बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसी मंडी, भीषण गर्मी में पानी को मोहताज हुए किसान व हमाल
नागपुर में आधी रात एक्शन: 16 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी, घर से मिले लाखों के चोरी के जेवर
नागपुर RTE एडमिशन विवाद: निजी स्कूलों की हताशा के बाद झुकी सरकार, 62.85 करोड़ के फंड से जारी हुई पहली किस्त
फिलहाल हो रहा विचार
नागपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या प्रति दिन बहुत ज्यादा रहती है. खासकर त्योहारों के दिनों तक मुंबई की ओर जाने वाली रेलवे गाड़ियां पैक रहती हैं. ऐसे में यात्रियों को जाने के लिए दूसरा कोई विकल्प नहीं बचता है. इस कारण मुंबई के लिए समृद्धि से एसटी को चलाने का विचार चल रहा है. लेकिन इसी तरह बसें इस मार्ग पर घाटा देती रहीं तो शायद ही मुंबई के लिए बस चलाने पर प्रशासन सहमत होगा. कुछ अधिकारियों का कहना है कि यह तो महज अभी एक प्लान है. लागू होना न होना आगामी समय पर निर्भर करेगा.
Toll tax became a hindrance in mumbai bus service how will the loss making st make arrangements
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Samsung का AI करेगा आपके पालतू जानवर की हेल्थ चेक, फोटो खींचते ही पता चलेगा बीमारी का खतरा
Jun 19, 2026 | 02:01 AMAaj Ka Rashifal 19 June 2026: कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ, जानें शुक्रवार का भाग्यफल
Jun 19, 2026 | 12:10 AMMaharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
Jun 18, 2026 | 11:22 PMगडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
Jun 18, 2026 | 11:21 PMयकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PMलाख स्टार्टअप्स, UPI और AI…पेरिस में PM मोदी ने दुनिया को दिखाया भारत का दम, जानें क्या कुछ कहा
Jun 18, 2026 | 11:08 PMशहडोल में बोतल में तेल नहीं मिला तो पेट्रोल पंप बना रणभूमि; कर्मचारियों पर चप्पल और अग्निशमन यंत्र से हमला
Jun 18, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM














