बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़ा (फोटो- सोशल मीडिया) 
मुंबई

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की जुलाई-सितंबर तिमाही में ऋण वृद्धि 16.8 प्रतिशत बढ़ी

Bank of Maharashtra: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने FY 2025-26 की Q2 में 16.8% की ऋण वृद्धि दर्ज की। कुल कारोबार ₹5.64 लाख करोड़ और जमा ₹3.09 लाख करोड़ तक पहुंचा।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra News: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 16.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2.54 लाख करोड़ रुपये की ऋण वृद्धि दर्ज की है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि 30 सितंबर 2024 तक कुल अग्रिम 2.17 लाख करोड़ रुपये था।

पुणे स्थित इस बैंक ने बताया कि उसकी कुल जमा राशि 12.1 प्रतिशत बढ़कर 3.09 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही के अंत में यह 2.76 लाख करोड़ रुपये थी।

बैंक का कुल कारोबार 14.2 प्रतिशत बढ़कर 5.64 लाख करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले इसी अवधि में 4.94 लाख करोड़ रुपये था। बीओएम का चालू खाता एवं बचत खाता में कुल जमा का 50.35 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही के अंत में यह 49.29 प्रतिशत था। सितंबर 2025 के अंत तक बैंक का ऋण जमा अनुपात 71.7 प्रतिशत से बढ़कर 82 प्रतिशत हो गया।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें