बालासाहेब ठाकरे व उनके पोते ऐश्वर्य ठाकरे सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे हुए साइबर फ्रॉड का शिकार, विदेशी जालसाजों ने बैंक खाते से उड़ाए पैसे

Aaishvary Thackeray Cyber Fraud: बालासाहेब ठाकरे के पोते और अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। विदेशी जालसाजों ने उनके बैंक खाते से एक ही रात में 19,015 रुपये उड़ा लिए।

आकाश मसने

Highlights

  • बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे के साथ साइबर फ्रॉड

  • ऐश्वर्य ठाकरे के बैंक खाते से एक ही रात में विदेश से 6 संदिग्ध ट्रांजेक्शन किए गए।

  • ऐश्वर्य ठाकरे ने ओशिवारा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया।

  • दिवंगत जयदेव ठाकरे और स्मिता ठाकरे के बेटे हैं ऐश्वर्य ठाकरे।

Balasaheb Thackeray Grandson Aaishvary Thackeray News: महाराष्ट्रभर से साइबर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। साइबर ठग अब मशहूर हस्तियों को भी निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई से सामने आया है। शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के पोते और बॉलीवुड अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं। साइबर जालसाजों ने उनके बैंक खाते को निशाना बनाते हुए एक ही रात में विदेशी सर्वर के जरिए अवैध ट्रांजेक्शन किए और उनके खाते से पैसे उड़ा लिए।

एक ही रात में हुए 6 संदिग्ध ट्रांजेक्शन

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार, 30 अक्टूबर को हुई। जालसाजों ने शातिर तरीके से ऐश्वर्य ठाकरे के बैंक अकाउंट से रातभर में कुल 6 संदिग्ध ट्रांजेक्शन को अंजाम दिया और उनके खाते से कुल 19,015 रुपये निकाल लिए।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये सभी ट्रांजेक्शन देश के भीतर से नहीं, बल्कि विदेश से किए गए थे। जब अभिनेता को अपने बैंक खाते से पैसे कटने का अहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत इसकी पुष्टि की और मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में साइबर ठगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस की साइबर सेल और ओशिवारा थाने की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन विदेशी ट्रांजेक्शन के पीछे आखिर किसका हाथ है और ठगों ने इस फ्रॉड को किस तकनीक का इस्तेमाल करके अंजाम दिया। इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद एक बार फिर आम से लेकर खास लोगों की डिजिटल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

कौन हैं ऐश्वर्य ठाकरे?

ऐश्वर्य ठाकरे, स्मिता ठाकरे और दिवंगत जयदेव ठाकरे के सुपुत्र हैं। उनके परिवार का राजनीतिक गलियारों में खासा रसूख और प्रभाव रहा है, लेकिन ऐश्वर्य ने राजनीति के बजाय ग्लैमर इंडस्ट्री को अपना करियर चुना। उन्होंने मनोरंजन जगत की दुनिया में कदम रखते हुए फिल्म 'निशांची' से बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू किया था।

ऐश्वर्य ठाकरे अक्सर अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अपनी स्टाइलिश लाइफस्टाइल और निजी जीवन को लेकर भी मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। बहरहाल, इस ताजा घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय अत्यधिक सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला