(कॉन्सेप्ट फोटो) 
मुंबई

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: मुंबई-पुणे कनेक्शन से खुला राज, लॉरेंस गैंग का अमोल गायकवाड़ गिरफ्तार

Mumbai News: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अमोल गायकवाड़ को पुणे से गिरफ्तार किया। वह फरार आरोपी को मुंबई लाने-ले जाने का काम करता था।

आकाश मसने

Baba Siddique Murder Case: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमोल गायकवाड़ के रूप में हुई है, जो इस केस में एक फरार आरोपी को मुंबई में लाने-ले जाने का काम देखता था।

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, एंटी एक्सटॉर्शन सेल की टीम ने अमोल गायकवाड़ को पुणे से गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि गायकवाड़ फरार आरोपी शुभम लोनकर को मुंबई में लाने और यहां से ले जाने का काम संभालता था, जिससे पुलिस को यह महत्वपूर्ण गिरफ्तारी करने में मदद मिली। इस गिरफ्तारी के साथ ही, मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या 26 हो गई है।

क्या है बाबा सिद्दीकी हत्याकांड?

यह मामला पिछले साल 12 अक्टूबर का है, जब एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन शूटरों में से दो, गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप, को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पकड़ लिया गया था। हालांकि, तीसरा शूटर शिवकुमार गौतम घटनास्थल से भागने में कामयाब हो गया था। बाद में, शिवकुमार को उत्तर प्रदेश के बहराइच से उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था।

सलमान खान से संबंधों के कारण हुई हत्या

इस सनसनीखेज हत्याकांड की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। गैंग ने दावा किया था कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों के कारण की गई थी। इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच ने इसी साल इस मामले में 4,590 पन्नों की चार्जशीट भी दायर की थी। चार्जशीट के अनुसार, 12 अक्टूबर 2024 की रात को गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम ने बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाई थीं। इससे पहले, आरोपियों ने हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए बाबा सिद्दीकी के घर और कार्यालय की कई बार रेकी भी की थी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा