महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा आज (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा आज, जानें कौन है रवींद्र चव्हाण

पूर्व लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर हैं और अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाना तय माना जा रहा है।

आंचल लोखंडे

मुंबई: मंत्रिमंडल में मौका न मिलने से नाराज विधायक रवींद्र चव्हाण के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। पूर्व लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर हैं और अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वरिष्ठ नेताओं ने आश्वासन दिया था कि मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने से थोड़े नाराज चल रहे चव्हाण को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

इस चयन प्रक्रिया के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। चव्हाण वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की जगह लेंगे। उन्होंने आज अपना नामांकन दाखिल किया।सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में चव्हाण ने लिखा, "मुझे इस बात पर गर्व है कि भाजपा मेरी पहचान है। मुझे पार्टी नेताओं का मार्गदर्शन, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का बहुमूल्य समर्थन और जनता का आशीर्वाद मिला है।"

देवेंद्र फडणवीस का करीबी

रवींद्र चव्हाण को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। वे डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र से 4 बार विधायक रह चुके हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार में वे लोक निर्माण मंत्री के पद पर थे। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी उनके शुरू से ही मधुर संबंध रहे हैं।

कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है

जनवरी 2025 में उन्हें कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। और अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी के अंदरूनी समीकरणों और मराठा समुदाय को प्राथमिकता देने के मद्देनजर उनका नाम प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर आगे आया है। हालांकि कार्यकर्ताओं की ओर से कहा जा रहा है कि चव्हाण की नियुक्ति के बाद भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती मिलेगी।

ऐसा रहा सफर

रवींद्र चव्हाण को 2002 में भाजपा ने कल्याण उप जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। 2005 में उन्होंने स्वा. सावरकर रोड वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार को हराया और कल्याण डोंबिवली नगर निगम में पार्षद के तौर पर प्रवेश किया। 2007 में वे स्थायी समिति के अध्यक्ष बने। 2009 में कल्याण विधानसभा क्षेत्र का विभाजन कर अलग निर्वाचन क्षेत्र डोंबिवली बनाया गया। 2 जुलाई से स्कूल बसें बंद, ट्रांसपोर्टर भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

शिंदे-फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री

तब से लेकर अब तक यहां बीजेपी और रवींद्र चव्हाण का दबदबा रहा है। 2009 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें नए बने डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र से मौका दिया। पहले ही विधानसभा चुनाव में उन्होंने बड़ी जीत हासिल की। फिर 2014 के चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की। 2016 में उन्हें राज्य मंत्री के तौर पर कैबिनेट में जगह मिली। 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत की हैट्रिक पूरी की।2022 में शिंदे-फडणवीस सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद मिला।

4 बार के विधायक

रवींद्र दत्तात्रेय चव्हाण महाराष्ट्र विधानसभा में डोंबिवली विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2009, 2014, 2019 और 2024 में चुनाव जीते हैं।उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया, लोक निर्माण विभाग और खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभागों के विभागों को संभाला। उन्होंने पालघर और सिंधुदुर्ग जिलों के संरक्षक मंत्री के रूप में भी काम किया।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल