-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- School Buses Closed From Tomorrow Maharashtra Transporters Also Go On Strike
Mumbai News: 2 जुलाई से स्कूल बसें बंद, ट्रांसपोर्टर भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
- Written By: आंचल लोखंडे
स्कूली बसों की तरह ही माल ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल भी मंगलवार आधी रात से शुरू होगी। यह हड़ताल खास तौर पर परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा किए जा रहे शोषण और अवरोध के खिलाफ है।

ट्रांसपोर्टर भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र राज्य ट्रक टेम्पो टैंकर बस परिवहन संघ के नेतृत्व में सभी ट्रांसपोर्टरों ने मंगलवार मध्य रात्रि से पूर्ण हड़ताल शुरू कर दी है, वहीं राज्य भर के स्कूल बस मालिकों ने बुधवार, 2 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। स्कूल बस हड़ताल का असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर पड़ने की संभावना है।
स्कूल बस मालिक संघ ने बस चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा की जाने वाली अनुचित कार्रवाई, सीसीटीवी, वेबरीडर और जीपीएस जैसी सुविधाओं के लिए ई-चालान के माध्यम से दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ परमिट में बाधा डालने के खिलाफ हड़ताल का आह्वान किया है।
शोषण और अवरोध का विरोध
स्कूली बसों की तरह ही माल ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल भी मंगलवार आधी रात से शुरू होगी। यह हड़ताल खास तौर पर परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा किए जा रहे शोषण और अवरोध के खिलाफ है।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर भारत सहित इन मार्गों पर चलने वाली ट्रेनें हुईं रद्द, लोणावला-कर्जत खंड पर भूस्खलन का असर
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
शिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
ट्रांसपोर्टरों से ऑनलाइन जुर्माना वसूलने, जुर्माना राशि में कमी करने, बकाया जुर्माना माफ करने, क्लीनर की बाध्यता खत्म करने, व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश समय पर पुनर्विचार करने और पार्किंग स्थल की व्यवस्था करने समेत छह प्रमुख मांगों को लेकर महाराष्ट्र राज्य ट्रक टेंपो टैंकर बस परिवहन संघ ने एक जुलाई की आधी रात से चक्का जाम आंदोलन का आह्वान किया है।
पहचान-पत्र से गायब राष्ट्र प्रतीक! आव्हाड ने सरकार पर लगाया साजिश का आरोप
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
सरकार से बार-बार शिकायत की गई है। लेकिन ड्राइवरों की परेशानी कम नहीं हुई है। इसके खिलाफ आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल भी की गई। लेकिन सरकार ने इस पर भी ध्यान नहीं दिया। इसलिए 1 जुलाई की मध्यरात्रि से पूरे राज्य में हड़ताल का आह्वान किया गया है। यह निर्णय सभी परिवहन संगठनों ने लिया है और इसमें राज्य भर के सभी ट्रांसपोर्टर शामिल होंगे, ऐसा महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश गवली ने कहा।
प्रमुख मांगे
प्रमुख मांगों में अन्यायपूर्ण ट्रैफ़िक जुर्माने को वापस लेने कि मांग की गई है। खराब सड़क बुनियादी ढाँचे और कड़े ट्रैफ़िक नियमों पर भी चिंता जताई है जो उनके दिन-प्रतिदिन के कामकाज को बाधित करते हैं। इन सभी मुद्दों को उजागर करने के लिए सभी प्रमुख परिवहन यूनियनें एक साझा मोर्चे के तहत एक साथ आई हैं, जिसे वाहातुकदार बचाओ क्रुति समिति के नाम से जाना जाता है। इसी के तहत 16 जून से मुंबई के आज़ाद मैदान में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है।
School buses closed from tomorrow maharashtra transporters also go on strike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














