अन्ना हजारे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai: लोकायुक्त कानून पर नाराज़ अन्ना हजारे, 30 जनवरी 2026 से आमरण अनशन की चेतावनी

Maharashtra में मजबूत लोकायुक्त कानून लागू न होने से नाराज़ अन्ना हजारे ने 30 जनवरी 2026 से रालेगण सिद्धी में आमरण अनशन की घोषणा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सरकार की इच्छाशक्ति पर सवाल उठा।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने आंदोलनों से देश भर में पहचान बनाने वाले वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे जाग गए हैं। उन्होंने राज्य सरकार को एक बार फिर से अनशन शुरू करने की धमकी दी है।

महाराष्ट्र में मजबूत लोकायुक्त कानून लागू न होने से नाराज अन्ना ने 30 जनवरी, 2026 से अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धी स्थित यादव बाबा मंदिर में आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर चेतावनी दी है।

पत्र के जरिए अन्ना ने याद दिलाया है कि मजबूत लोकायुक्त कानून की मांग को लेकर उन्होंने 23 मार्च, 2013 को दिल्ली के रामलीला मैदान में सात दिन का अनशन किया था और फिर 30 जनवरी, 2019 को रालेगण सिद्धी के यादव बाबा मंदिर में भी 7 दिन का उपवास रखा था।

2 वर्ष बाद भी लागू नहीं

अन्ना ने कहा कि विधेयक को विधान परिषद में पारित हुए 2 साल हो गए हैं, लेकिन अब तक राज्य में मजबूत लोकायुक्त कानून लागू नहीं हुआ। यह मेरा व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है, बल्कि देश की जनता का सवाल है। इतना लंबा समय बीतने के बाद भी कानून लागू नहीं हो रहा।

इससे साफ है कि सरकार में इच्छाशक्ति नजर नहीं आ रही है। यदि सरकार के आश्वासन के अनुसार लोकायुक्त कानून लागू नहीं हुआ, तो महात्मा गाँधी के अहिंसक मार्ग पर चलते हुए मैं 30 जनवरी, 2026 से रालेगण सिद्धी के संत यादव बाबा मंदिर में आमरण अनशन शुरू करूंगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट