अजित पवार व अमोल मिटकरी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

प्रवक्ता पद से हटाने के 3 दिन बाद ही अमोल मिटकरी को मिली नई जिम्मेदारी, अजित पवार ने बनाया स्टार...

Amol Mitkari NCP Star Campaigner: विवादित बयानों के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का प्रवक्ता पद गंवाने वाले विधायक अमोल मिटकरी को आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अजित पवार बड़ी जिम्मेदारी दी है।

आकाश मसने

NCP Star Campaigner List: पिछले कुछ दिनों से अजित पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संगठन में फेरबदल करते हुए अमोल मिटकरी, रूपाली ठोंबरे पाटिल और दो अन्य प्रवक्ताओं को पदमुक्त कर दिया है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि विवादित बयानों के कारण अजित पवार ने मिटकरी को प्रवक्ता पद से हटाया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संगठन में फेरबदल करते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विधायक अमोल मिटकरी को प्रवक्ता पद से हटा के तीन दिन बाद बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।

अजित पवार ने तुरंत अमोल मिटकरी पर भरोसा जताया और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

राजनीतिक हलकों में ऐसी चर्च थी कि अमोल मिटकरी के बयानों से महायुति गठबंधन दलों के बीच कटुता पैदा हो रही थी। इसी वजह से उन्हें कार्यमुक्त किया गया था। हालांकि, मात्र तीन दिनों के भीतर ही उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विधायक अमोल मिटकरी पर नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उनका पुनर्वास किया है।

अमोल मिटकरी ने खारिज की थी बर्खास्तगी की खबर

प्रवक्ता पद से हटाए जाने की चर्चाओं के बीच, अमोल मिटकरी ने खुद अपनी बर्खास्तगी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था। मिटकरी ने कहा था कि "अजित दादा का कार्यकर्ता" होना मेरे लिए सर्वोच्च पद है, और मैं भाग्यशाली हूँ कि मुझे यह मौका मिला है। उन्होंने यह भी कहा था कि अजित दादा के विचारों का प्रचारक और कार्यकर्ता के रूप में उनके पास जो पद है, वह सर्वोच्च है।

धनंजय मुंडे भी बने स्टार प्रचारक

आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में अमोल मिटकरी के साथ-साथ पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे को भी जिम्मेदारी दी गई है।

संतोष देशमुख हत्याकांड के कारण मंत्री पद छोड़ने वाले धनंजय मुंडे को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपकर अजित पवार ने आंशिक रूप से उनका पुनर्वास किया है। मंत्री पद छोड़ने के बाद मुंडे सक्रिय नहीं थे और उन्होंने सुनील तटकरे से अनुरोध किया था कि उन्हें कोई जिम्मेदारी दी जाए।

इस सूची में महिला आयोग की अध्यक्षा रूपाली चाकणकर और लातूर में मारपीट मामले के बाद चर्चा में आए सूरज चव्हाण को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा, पार्टी के सभी मंत्रियों के साथ-साथ अभिनेता सयाजी शिंदे, पूर्व सांसद समीर भुजबल, और पूर्व मंत्री नवाब मलिक को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रफुल पटेल, और प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे समेत कई बड़े नेता शामिल हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज