अमित ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

Amit Thackeray का सीएम फडणवीस को भावुक पत्र, सरवदे हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

MNS Leader Amit Thackeray ने सोलापुर में पार्टी नेता बालासाहेब सरवदे की हत्या पर मुख्यमंत्री को भावुक पत्र लिखा है। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित बेटियों की पूरी जिम्मेदारी लेने की मांग की है

अपूर्वा नायक

Amit Thackeray Appeal To CM Devendra Fadnavis: मनसे के युवा नेता अमित ठाकरे ने सीएम देवेन्द्र फडणवीस को एक भावुक पत्र लिख कर सोलापुर में पार्टी नेता बालासाहेब सरवदे के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि मैं हाल ही में पीड़ित परिवार से मिल कर आया हूं, सरवदे की हत्या के बाद उनके परिवार की हालत देखकर अभी तक मैं सदमे में हूं। जिन दो छोटी लड़कियों ने अपने हाथों से 'अपने पिता की अस्थियां विसर्जित' की, उनका भविष्य सोच कर मैं सिहर उठता हूं। पावर के लिए इस तरह नेता की हत्या करना महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स का पतन है। पॉलिटिक्स अपनी जगह है, लेकिन इंसानियत को नहीं भुलाया जा सकता।

सरकार लड़कियों की जिंदगी की पूरी जिम्मेदारी ले

हमने बालासाहेब के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए देवेंद्र फडणवीस से मिलने की कोशिश की, लेकिन उनके बिजी शेड्‌यूल की वजह से ऐसा नहीं हो सका।

इसलिए, हमने एक लेटर के जरिए राज्य के चीफ मिनिस्टर और होम मिनिस्टर से विनम्र आग्रह किया है कि सरकार उन लड़कियों की जिंदगी की पूरी जिम्मेदारी ले और अपराधियों को इतनी कड़ी सजा मिले कि कोई दोबारा ऐसा करने की हिम्मत न करे, इसके साथ ही, शासकों को यह भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि भविष्य में पॉलिटिक्स में ऐसे पीड़ित न हाँ। यह लड़ाई सिर्फ पावर की नहीं है, यह लड़ाई इंसानियत और इंसाफ की है।

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल