क्राइम सीन की सांकेतिक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

नमाज अदा करने गया था शोएब, रास्ते में तानेबाजी के कारण फिर नहीं लौटा घर; दोस्त ने डंडे से मारकर की हत्या

Ambarnath Minor Kills Friend: अंबरनाथ में नमाज पढ़कर लौट रहे 17 वर्षीय शोएब सिरोही की मामूली तानेबाजी के बाद नाबालिग दोस्त ने सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

गोरक्ष पोफली

Shoeb Sirohi Murder Case: महाराष्ट्र के अंबरनाथ के पश्चिम क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़के ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही दोस्त पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

मृत युवक की पहचान 17 वर्षीय शोएब सिरोही के रूप में हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

तानेबाजी से शुरू हुआ था विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की है। शोएब और उसके कुछ दोस्त नमाज अदा करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मटका चौक के पास जूना भेंडीपाड़ा इलाके में दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने लगी।

सिर पर डंडे से किया वार

विवाद के दौरान शोएब द्वारा मारे गए एक ताने से आरोपी नाबालिग इस कदर गुस्से में आ गया कि उसने पास ही पड़ा डंडा उठाकर शोएब के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। हमले की गंभीरता के कारण शोएब मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और अन्य दोस्त घायल शोएब को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाने लगे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच जारी

अंबरनाथ पुलिस ने इस मामले में हत्या की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। चूंकि मुख्य आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसे हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना के समय मौजूद अन्य लड़कों से भी पूछताछ कर रही है ताकि विवाद की असल वजह का पता लगाया जा सके।

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज