रेलवे की डिमोलेशन कार्रवाई का जायजा लेते किरीट सोमैया (सोर्स: एआई इमेज) 
मुंबई

थोमैया को अबतक कितने बांग्लादेशी मिले? शिवसेना नेता ने किरीट सोमैया को बताया मुलुंड का रील सुपरस्टार

Kirit Somaiya vs Akhil Chitre: शिवसेना UBT नेता ने किरीट सोमैया को मुलुंड का वीडियो सुपरस्टार बताते हुए निशाना साधा। जानिए बांद्रा गरीब नगर डिमोलेशन के बहाने चल रही इस राजनीतिक जंग की पूरी सच्चाई।

गोरक्ष पोफली

Akhil Chitre Slams Kirit Somaiya: बांद्रा पूर्व के गरीब नगर में चल रही रेलवे की डिमोलेशन कार्रवाई के बीच अब राजनीति भी पूरी तरह गरमा गई है। उद्धव ठाकरे गुट के आक्रामक नेता अखिल चित्रे ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया पर सीधा और तीखा निशाना साधा है। चित्रे ने सोमैया को मुलुंड का वीडियो सुपरस्टार और नौटंकी का पार्ट-2 करार देते हुए उनसे बांग्लादेशी घुसपैठियों के आंकड़ों पर जवाब मांगा है।

महापौर की बैठक या चोमैय्या प्रॉडक्शन का ट्रेलर?

अखिल चित्रे ने बीएमसी की एक बैठक की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए व्यंग्य कसा। उन्होंने कहा, फोटो देखकर क्षण भर के लिए समझ नहीं आया कि यह महापौर की बैठक है या चोमैय्या प्रॉडक्शन के किसी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च। चित्रे ने तंज कसते हुए आगे कहा, महापौर के लेफ्ट में छोटा चोमैय्या और राइट में बड़ा चोमैय्या! छोटा तो खैर नगरसेवक है, लेकिन यह मुलुंड का वीडियो स्टार वहां महापौर के बगल में क्या कर रहा है? मुंबई में अब नई प्रशासनिक रचना दिख रही है महापौर, आयुक्त और उनके ऊपर चोमैय्या सुपरव्हिजन कमिटी।

थोमैया बताएं अब तक कितने बांग्लादेशी मिले?

किरीट सोमैया द्वारा बांद्रा पूर्व में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे को उठाने पर चित्रे ने उन्हें सीधे चुनौती दी। उन्होंने कहा, किरीट सोमैया हैं कौन? न तो वे रेलवे के अधिकारी हैं और न ही उनके खुद के पार्टी में उन्हें कोई गंभीरता से लेता है। वे खुद को सुपर कॉन्स्टिट्यूशनल अथॉरिटी' समझकर मुंबई पर हुक्म चला रहे हैं। अखिल चित्रे ने कड़े शब्दों में पूछा, अगर इतने वर्षों से वहां बांग्लादेशी घुसपैठिए थे, तो देश की सीमा सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी किसकी थी? यह विफलता किसकी है? किरीट सोमैया यह बताएं कि अब तक उन्होंने आधिकारिक तौर पर कितने बांग्लादेशियों को पकड़ा है? उन्हें वापस भेजने का प्लान क्या है बस, ट्रेन, जहाज या विमान? इसका जवाब जनता चाहती है।

महायुति का तमाशा और बीजेपी की बंदरबाजी

चित्रे ने महायुति सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ जीशान सिद्दीकी डिमोलेशन रोकने की कोशिश कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ बीजेपी के वीडियो सुपरस्टार वहां जाकर स्टंटबाजी कर रहे हैं। उन्होंने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, बीजेपी के लोग वहां बंदरों की तरह स्टंटबाजी कर रहे हैं। उन्हें शायद इस बात का दुख है कि वहां दंगे क्यों नहीं हुए।

शौचालय की जगह पर कार्यालय का खुलासा

सोशल मीडिया पर मुखर रहने वाले अखिल चित्रे ने इससे पहले भी बीजेपी को बैकफुट पर धकेला है। उन्होंने हाल ही में यह खुलासा किया था कि कैसे बीजेपी ने जनता के लिए बने सार्वजनिक शौचालय की जगह पर अपना आलीशान कार्यालय बना लिया है।

अखिल चित्रे के इन बयानों ने बांद्रा के डिमोलेशन मुद्दे को एक नई राजनीतिक दिशा दे दी है। अब देखना यह है कि 'वीडियो सुपरस्टार' कहे जाने वाले किरीट सोमैया इन तीखे सवालों का क्या जवाब देते हैं।

Weather Today: उत्तराखंड से केरल-तमिलनाडु तक भारी बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

चुनाव आयोग की नियुक्ति से जुड़े कानून पर CJI सूर्यकांत का संकेत! क्या अब पलट सकता है कानून?

Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में हुआ निधन

न पद की चाह, न सत्ता का मोह, फिर भी देश की राजनीति बदल दी, जानें जयप्रकाश नारायण को क्यों कहा जाता है लोकनायक

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी से कांग्रेस ने किया ब्लैक डे का ऐलान