रोहित पवार और राममोहन नायडू (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

रोहित पवार के 'साजिश' वाले दावों पर भड़का उड्डयन मंत्रालय; मंत्री राम मोहन नायडू ने आरोपों को बताया निराधार!

Ajit Pawar Plane Crash Investigation: रोहित पवार के 'साजिश' के आरोपों पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू की सफाई। TDP और VSR कंपनी के संबंधों को बताया निराधार।

प्रिया जैस

Ram Mohan Naidu Response: अजित पवार विमान हादसे में रोजाना नए-नए दावे सामने आ रहे है। इस मामले में एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हादसे को साजिश बताया है। विधायक रोहित पवार द्वारा लगाए गए आरोपों को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने निराधार बताया है। उन्होंने इन आरोपों पर सफाई दी।

सूत्रों के अनुसार, न तो तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और न ही मंत्री का उस विमान ऑपरेट करने वाली कंपनी VSR से कोई संबंध है, जिसके विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए मंत्रालय पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी व्यक्ति या संस्था को बचाने का सवाल ही नहीं उठता।

मंत्री के इस्तीफे की मांग की

दरअसल, रोहित पवार ने बुधवार को मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री राम मोहन नायडू पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि 28 जनवरी को बारामती में हुए लियरजेट विमान हादसे से जुड़ी VSR कंपनी को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मंत्री और टीडीपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के कंपनी मालिकों से करीबी संबंध हैं। रोहित पवार ने इस मामले में मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की थी।

रोहित पवार के आरोप तथ्यहीन

28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में हुए इस विमान हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई गईं। रोहित पवार ने यह भी संकेत दिया था कि दुर्घटना के पीछे राजनीतिक कारण हो सकते हैं, हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अब मंत्री के करीबी सूत्रों और उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आरोप तथ्यहीन हैं और जांच प्रक्रिया नियमों के तहत आगे बढ़ रही है। उनका कहना है कि हादसे की जांच सभी निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार की जा रही है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना