बीएमसी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Maharashtra Mourning: बीएमसी दफ्तरों में एक दिन की छुट्टी, सिर्फ आपात सेवाएं चालू

Ajit Pawar Death News: बारामती विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद बीएमसी ने बुधवार को सभी कार्यालयों में छुट्टी घोषित की है। सिर्फ जरूरी और आपात सेवाओं के कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे।

अपूर्वा नायक

BMC Office Closed Due To Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती में हुए दर्दनाक विमान हादसे में मौत के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बुधवार दोपहर बड़ा फैसला लेते हुए अपने सभी कार्यालयों में एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी है।

बीएमसी प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि छुट्टी के दौरान केवल आपातकालीन सेवाओं से जुड़े कर्मचारी ही ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। इसमें अस्पताल, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति और सफाई जैसी आवश्यक सेवाएं शामिल हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने घोषित किया राजकीय शोक

महाराष्ट्र सरकार पहले ही 28 जनवरी को एक दिन की सार्वजनिक छुट्टी के साथ तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा कर चुकी है। इस दौरान राज्य भर में सरकारी कार्यक्रमों को स्थगित किया गया है और सरकारी इमारतों पर झंडे आधे झुके रहेंगे।

विमान हादसे में पांच लोगों की मौत

बुधवार सुबह हुए इस भीषण विमान हादसे में 66 वर्षीय अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर सामने आते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई और राजनीतिक, सामाजिक व प्रशासनिक स्तर पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।

मुंबई में शांति और व्यवस्था बनी रही

बीएमसी की छुट्टी घोषणा के बावजूद मुंबई में जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं। प्रशासन और पुलिस पहले से अलर्ट मोड पर हैं ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या जनता को असुविधा न हो।

श्रद्धांजलि और संवेदनाओं का सिलसिला जारी

अजित पवार के निधन पर देश-विदेश से नेता, अधिकारी और आम नागरिक श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्हें एक मजबूत प्रशासक और जमीन से जुड़े नेता के रूप में याद किया जा रहा है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट