Ajit Pawar Plane Crash: मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश

Maharashtra News: डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर है। जबरन बंद या अव्यवस्था की किसी भी कोशिश को रोकने के लिए पूरे शहर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
Mumbai Police
मुंबई पुलिस (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Police On Alert Mode: राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी सुप्रीमो अजित पवार के बारामती में हुए दर्दनाक विमान हादसे के बाद मुंबई पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई है।

किसी भी तरह की अफरा-तफरी या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

मुंबई पुलिस आयुक्त ने शहर के सभी पुलिस स्टेशनों के सीनियर इंस्पेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उनके-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनी रहे। किसी भी राजनीतिक प्रतिक्रिया को संवेदनशीलता के साथ संभालने और हालात पर लगातार नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।

जबरन बंद पर विशेष निगरानी

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ इलाकों में एनसीपी कार्यकर्ताओं द्वारा बंद का आह्वान किया जा सकता है। इसे देखते हुए पुलिस ने साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार का जबरन बंद, दुकानों को बंद कराने या आम जनता को परेशान करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एनसीपी कार्यालयों पर बढ़ी सुरक्षा

मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में स्थित एनसीपी कार्यालयों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को समय रहते रोका जा सके।

सामान्य रहा जनजीवन

पुलिस की सतर्कता और पूर्व तैयारी का असर यह रहा कि शहर में कहीं भी हिंसा, तोड़फोड़ या अव्यवस्था की कोई खबर सामने नहीं आई। दुकानें, बाजार, लोकल ट्रेन और सड़क यातायात सामान्य रूप से चलते रहे।

पुलिस की तैयारी की सराहना

इतने बड़े राजनीतिक और भावनात्मक नुकसान के बावजूद मुंबई में शांति बनाए रखना पुलिस की कुशल रणनीति और बेहतर समन्वय को दर्शाता है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com