बीएमसी (pic credit; social media) 
मुंबई

Mumbai में 535 बिल्डिंग साइट्स पर वायु प्रदूषण सेंसर, बीएमसी एक्शन मोड में

Mumbai में वायु प्रदूषण रोकने के लिए बीएमसी ने अब तक 535 निर्माण साइट्स पर सेंसर लगाए हैं। नवंबर तक 703 सेंसर से हवा की गुणवत्ता पर नज़र रखी जाएगी।नवंबर महीने तक ये काम पूरा हो जाएगा।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: दिवाली के बाद ठंड का मौसम शुरू हो जाता है और वायु प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ने लगता है, लेकिन इस वर्ष बेमौसम हुई बारिश ने शहर के वायु प्रदूषण को बढ़ने नहीं दिया, जिससे मुंबईकरों ने राहत की सांस ली।

विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश के बाद ठंड बढ़ेगी और हवा की रफ्तार धीमी होने से वायु प्रदूषण भी बढ़ेगा। ऐसे में बीएमसी पहले से ही एक्शन मोड में है और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए बीएमसी के अंतर्गत निर्माणधीन इमारतों पर वायु प्रदूषण सेसंर लगाने का काम जारी है।

अब तक 535 निर्माणाधीन इमारतों पर सेंसर लगाए गए है। पर्यवारण विभाग के डिप्टी मुंसीपल आयुक्त अविनाश काटे ने बताया कि वायु प्रदूषण सेंसर निर्माणाधीन इमारतों में लगाने का काम तेजी से चल रहा है।

हाई कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए शहर में विभिन्न स्थानों में अब तक वायु प्रदूषण के 535 सेंसर लगाए जा चुके है, इसके अलावा 168 सेंसर विभिन्न इलाकों में अगले एक हफ्ते में लगाए जाएंगे। ऐसे में कुल मिलाकर 703 सेंसर लगा दिए जाएंगे।

नवंबर में पूरा होगा सेंसर लगाने का काम

बचे हुए निर्माणाधीन इमारतों पर सेंसर लगाने का काम नवंबर महीने तक पूरा हो जाएगा। इन सेंसर के माध्यम से प्रदूषण का स्तर निर्माणाधीन साइट्स पर देखा जाएगा। अगर प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा तो बीएमसी संबंधित निर्माणाधीन जगह से प्रदूषण बढ़ने का जवाब मांगेगी। पिछले वर्ष प्रदूषण बढ़ने पर बीएमसी ने बोरीवली और भायखला इलाके के सभी निर्माणाधीन इमारतों का काम नोटिस जारी कर बंद करा दिया था।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा