हत्या का आरोपी अंबरनाथ से गिरफ्तार (pic credit; social media) 
मुंबई

डेढ़ साल से फरार हत्या का आरोपी अंबरनाथ से दबोचा, पहचान बदलकर छिपा था पुलिस से

Mumbai News: भाईंदर में 2024 में हुई बेरहमी से हत्या का आरोपी रामू यादव डेढ़ साल बाद अंबरनाथ से गिरफ्तार हो गया। पुलिस से बचने के लिए उसने अपना हुलिया बदला था।

सोनाली चावरे

Mira Bhayander News:  वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की अपराध अन्वेषण शाखा (कक्ष-1, काशीमीरा) ने डेढ़ साल से फरार चल रहे हत्या के एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में छिपकर रह रहा था और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी पहचान बदल रहा था।

मामला 5 फरवरी 2024 का है, जब भाईंदर (पूर्व) के साधुराम होटल, भाजी मार्केट के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय में 25 वर्षीय रितेश राजेंद्र कवाले की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रितेश को नग्न कर उसके हाथ-पांव बांध दिए थे और फिर टॉमी बार, लाठी और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस जघन्य वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी और नवघर पुलिस स्टेशन में हत्या समेत कई गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात का मुख्य आरोपी रामू उर्फ रामकेश दूधनाथ यादव (27) लगातार अपनी पहचान छुपाकर भाग रहा था। हाल ही में सूचना मिली कि वह अंबरनाथ क्षेत्र में बदले हुए वेश में रह रहा है। कार्रवाई करते हुए पुलिस की विशेष टीम ने खोनीगांव, पाइपलाइन रोड, अंबरनाथ से उसे धर दबोचा।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए अपने बाल, दाढ़ी और मूंछें कटवा ली थीं ताकि उसकी पहचान न हो सके। इतना ही नहीं, वह किसी भी मोबाइल फोन या अन्य संचार साधन का उपयोग नहीं कर रहा था ताकि पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस न कर पाए। इसके बावजूद पुलिस ने लगातार खुफिया नेटवर्क के जरिए उस तक पहुंच बनाई और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी रामू यादव ने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है। पुलिस अब उससे यह जानकारी निकालने की कोशिश कर रही है कि घटना में शामिल बाकी आरोपी कहां छिपे हुए हैं।

इस गिरफ्तारी ने पुलिस की मेहनत और सतर्कता को साबित किया है। साथ ही, इस वारदात से जुड़े बाकी अपराधियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है कि आखिरकार हत्या का मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट