बीजेपी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai में भाजपा का युवा संवाद अभियान, 100 कॉलेजों में जेन ज़ेड की आवाज़ जुटेगी

Mumbai में युवाओं के सुझावों को शहर की नीति और विकास में शामिल करने के लिए भाजपा का "आवाज़ मुंबईकरों की" अभियान शुरू किया जाने वाला है। कॉलेजों में जेन ज़ेड से संवाद होगा।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुंबई में युवाओं की आवाज को नीति निर्माण की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से "आवाज मुंबईकरों की। संकल्प भाजपा का" अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

यह अभियान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक अमित साटम के मार्गदर्शन और नेतृत्व में पूरे मुंबई में जोर-शोर से चलाया जा रहा है।

भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) मुंबई की ओर से इस अभियान के अंतर्गत 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) को मुंबई की सभी 36 विधानसभाओं के 100 महाविद्यालयों के बाहर 18 से 25 आयु वर्ग के युवाओं को अभियान में जोड़ा जाएगा और उनके विचार जाने जाएंगे, अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं के सुझावों, विचारों और सपनों को शहर के विकास और युवा सशक्तिकरण की दिशा में सम्मिलित करना है।

बढ़-चढ़ कर कार्यकर्ता अभियान में होंगे शामिल

भाजयुमो मुंबई, जिला, मंडल और वार्ड स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अभियान के दौरान प्रत्येक कॉलेज में युवाओं को अपने सपनों की मुंबई को साकार करने की अपनी परिकल्पना साझा करने का अवसर दिया जाएगा, जिसे बाद में भाजपा के मुंबई महानगरपालिका चुनाव घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा।

जेन जेड पर फोकस

भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने कहा कि जेन जेड यानी युवा हमारे शहर का वर्तमान भी है और भविष्य भी। हमारा लक्ष्य उन्हें राजनीति की मुख्यचारा से जोड़ना और उनके सपनों की मुंबई को साकार करने में सहभागी बनाना है। यह अभियान उनके सुझावों को नीतिगत निर्णयों और विकास योजनाओं में सम्मिलित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुंबई जैसे महानगर के नवनिर्माण में जेन जेड और युवाओं की भागीदारी शहर की प्रगति और सशक्त भविष्य की कुंजी है।

मुंबई के युवकों से किया जाएगा विचार-विमर्श

मुंबई जैसे महानगर में युवाओं के मुद्दों जैसे रोजगार, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रैफिक प्रबंधन और सांस्कृतिक विरासत, पर विचार-विमर्श इस अभियान का केंद्रीय अंग होगा। यह पहल न केवल युवाओं के मत को जानने का माध्यम बनेगी, बल्कि उनके सुझावों को भाजपा की नीतियों और मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की विकास योजनाओं में भी शामिल किया जाएगा।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी