Breaking News: दिनदहाड़े 15-20 बच्चों को किया गया किडनैप, मुंबई के पवई में मचा हड़कंप 
मुंबई

ऑडिशन के लिए बुलाकर स्टूडियो में 20 बच्चों को बनाया बंधक, मुंबई के पवई में मचा हड़कंप

Powai Children Hostage News: एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने कुछ बच्चों को बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

अर्पित शुक्ला

Children Hostage In Powai Mumbai News: मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने कुछ बच्चों को बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी व्यक्ति से बातचीत शुरू की। इस दौरान बच्चों के परिजन और कई स्थानीय लोग भी वहां मौजूद रहे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर है और उसने कुछ बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम लगातार उससे संवाद करने की कोशिश कर रही है ताकि बच्चों को सुरक्षित तरीके से छुड़ाया जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बंधक बनाए गए बच्चों की संख्या कितनी है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूत्रों का कहना है कि वह व्यक्ति पुलिस से कुछ सवाल पूछ रहा है और उनके जवाब मांग रहा है। पुलिस स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और बचाव अभियान सावधानीपूर्वक चलाया जा रहा है।

मौके पर पुलिस की कई टीमें और कमांडो यूनिट पहुंच गईं। ऑपरेशन के लिए विशेष उपकरण और संसाधन मौके पर मंगाए गए। बताया जा रहा है कि बंधक बनाए गए बच्चों की उम्र लगभग 15 साल के आसपास है।

कमांडो ने की कार्रवाई, एक व्यक्ति पकड़ा गया
सूत्रों के अनुसार, स्पेशल कमांडो टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को काबू में लिया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पकड़ा गया व्यक्ति वही सिरफिरा है जिसने बच्चों को बंधक बनाया था या फिर कोई अन्य। फिलहाल पुलिस और कमांडो की टीमें बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान जारी रखे हुए हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें