टिकट चेकिंग (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Central Railway का सख्त अभियान, 6 महीने में 5.5 लाख बिना टिकट यात्री पकड़े गए

Central Railway ने अप्रैल-सितंबर में 5.5 लाख बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 15.46 करोड़ रुपये वसूले हैं। जुलाई में सबसे ज्यादा 1.05 लाख यात्री बिना टिकट के पकड़े गए।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: मध्य रेलवे की लोकल ट्रेनों में अप्रैल से सितंबर तक 6 माह में 5,50,793 बिना टिकट यात्री पकड़े गए हैं। इन यात्रियों से 15 करोड़ 46 लाख 73 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

मध्य रेलवे को लोकल सेवाओं से प्रति दिन लाखों यात्री सफर करते हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में लोग बिना टिकट यात्रा करते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, कुल यात्रियों में से 20 प्रतिशत से अधिक यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए हैं। इस वजह से रेलवे प्रशासन ने टिकट जांच को और अधिक सख्त कर दिया है।

सितंबर 2025 में पिछले वर्ष की तुलना में अभियान के दौरान की गई कार्रवाई में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस कार्रवाई में बिना बुक किए गए सामान के मामलों को भी शामिल किया गया है। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, यदि कोई यात्री वैध टिकट या पास के बिना यात्रा करता है, तो उससे पूरे सफर का किराया और अतिरिक्त जर्माना वसला जाता है।

यह जुर्माना कम से कम 250 रुपये या यात्रा के किराए का तीन गुना, जो भी अधिक हो, उतना होता है। गलत श्रेणी (क्लास) में यात्रा करने पर किराए का अंतर और 250 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना वसूला जाता है। अनबुक्ड (बुक न किए - गए) सामान ले जाने पर दोगुना किराया या 50 रुपये, जो अधिक वह दंड स्वरूप वसूला जाता है।

हर महीने 91,799 यात्री बिना टिकट पकड़ाए

वर्तमान वित्तीय वर्ष में मध्य रेलवे द्वारा की गई जांच के दौरान औसतन हर माहीने 91,799 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा गया। प्रत्येक यात्री से औसतन 280 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जुलाई माह में सर्वाधिक 1,04,967 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, जिनसे 2 करोड़ 50 लाख रुपये का दंड वसूला गया।

मध्य रेलवे टिकट जांच

कार्रवाई का विवरण माह वसूला गया जुर्माना (रुपयों में) पकड़े गए बिना टिकट यात्री
मध्य रेलवे टिकट जांच अप्रैल 2,62,43,772 90,090
मध्य रेलवे टिकट जांच मई 2,39,96,165 81,898
मध्य रेलवे टिकट जांच जून 2,75,02,405 97,361
मध्य रेलवे टिकट जांच जुलाई 2,50,08,765 1,04,967
मध्य रेलवे टिकट जांच अगस्त 2,45,04,616 91,222
मध्य रेलवे टिकट जांच सितंबर 2,39,17,611 85,255
कुल - 15,46,73,334 5,50,793

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान