राजू चायवाला (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

26/11 के हीरो राजू चायवाले की दर्दभरी कहानी! 16 महीने से बंद है रोजगार, सरकार से मांगी इच्छामृत्यु

26/11 Hero Raju Chaiwala: 26/11 मुंबई हमले में यात्रियों की मदद करने वाले राजू चायवाले का रोजगार 16 महीने से बंद है। पांच बेटियों के पिता ने चाय बेचने का लाइसेंस या इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी।

अखिलेश तिवारी, गोरक्ष पोफली

Highlights

  • 26/11 मुंबई हमले में राजू चायवाले ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई यात्रियों को बचाया।

  • लाइसेंस न होने और भारी जुर्माने के कारण उनका चाय का रोजगार सोलह महीने से बंद है।

  • पांच बेटियों के पिता ने अब सरकार से चाय बेचने का परमिट या इच्छामृत्यु मांगी है।

Raju Chaiwala Livelihood Crisis: 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के दौरान सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले राजू चायवाले के सामने आज खुद अपने परिवार की आजीविका चलाने का संकट खड़ा हो गया है।

जिस राजू ने आतंकियों की गोलियों के बीच यात्रियों को सुरक्षित रास्ता बताकर उनकी जान बचाने में मदद की थी, वही राजू पिछले 16 महीने से सड़क पर चाय नहीं बेच पा रहा है। पांच बेटियों के पिता राजू की शिकायत है कि सरकार ने भले ही उसके साहस और योगदान के लिए कोई मेडल नहीं दिया, लेकिन कम से कम उसे चाय बेचकर अपने परिवार का पेट पालने की अनुमति तो दे।

लोगों की जान बचाने के लिए लगाई थी जान की बाजी

राजू के मुताबिक, 26 नवंबर 2008 की उस भयावह रात को मुंबई शहर के रेलवे स्टेशन पर जब आतंकी अजमल कसाब और उसके साथी अंधाधुंध गोलियां चला रहे थे, तब उसने यात्रियों को सही रास्ता बताकर सुरक्षित निकलने में मदद की थी। इतना ही नहीं, उसने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी सहयोग किया था। उस रात अपनी जान की परवाह किए बिना उसने लोगों की मदद की थी।

16 महीने से बंद है चाय का कारोबार

लेकिन आज उसकी अपनी जिंदगी मुश्किलों से घिरी हुई है। सड़क के फुटपाथ पर चाय बेचकर परिवार चलाने वाले राजू का कहना है कि पुलिस दल उसे सड़क पर स्टोव या गैस जलाकर चाय बनाने की अनुमति नहीं देती। पुलिसकर्मी लाइसेंस नहीं होने का हवाला देते हैं। स्टोव जलाते हुए पकड़े जाने पर 1200 रुपये का जुर्माना भरना पड़ता है। ऐसे में पिछले 16 महीने से उसका रोजगार बंद पड़ा है।

चाय बेचने की अनुमति नहीं तो इच्छामृत्यु दे दीजिए

नवभारत लाइव से बातचीत में राजू ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि सरकार उसे चाय बेचने का परमिट या लाइसेंस नहीं दे सकती तो कम से कम उसे इच्छामृत्यु की अनुमति दे दे। उसका सवाल है कि जिस व्यक्ति ने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली, क्या उसे अपने परिवार का पेट पालने के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा?

26/11 की बरसी से पहले व्यवस्था पर बड़ा सवाल

26/11 की बरसी पर राजू की यह पीड़ा एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। आतंकवाद के खिलाफ साहस दिखाने वालों के योगदान को याद करना जरूरी है, लेकिन उनके वर्तमान जीवन और आजीविका की चिंता करना भी क्या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है?

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत