गणेश विसर्जन (pic credit; social media) 
मुंबई

मुंबई में 17,106 गणेश मूर्तियों का विसर्जन, भक्तों ने 5 दिन बाद गाजे-बाजे के साथ दी बप्पा को विदाई

Mumbai News: मुंबई में पांच दिन गणेशोत्सव संपन्न हुआ। भक्तों ने 17,106 मूर्तियों का पर्यावरणपूरक विसर्जन कर गाजे-बाजे के साथ बप्पा को विदा किया।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: मुंबई शहर और उपनगरों में गणेशोत्सव के दौरान घरों और सार्वजनिक मंडलों में स्थापित पाँच दिनी बप्पा का रविवार को धूमधाम से विसर्जन किया गया। इस मौके पर भक्तों ने गाजे-बाजे और ढोल-ताशों के बीच नाचते-गाते अपने लाडके गणराया को विदा किया। "गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आ" के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

नगर निगम के अनुसार रविवार देर शाम तक कुल 17,106 मूर्तियों का विसर्जन किया जा चुका था। इसमें 275 सार्वजनिक गणेश मूर्तियाँ, 15 हरतालिका मूर्तियाँ और 16,816 घरेलू मूर्तियाँ शामिल थीं। देर रात तक विसर्जन की प्रक्रिया जारी रही।

भक्तों की आस्था और श्रद्धा के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शहर में 275 से अधिक कृत्रिम तालाबों की व्यवस्था की गई थी, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए बप्पा को विदाई दी।

मुंबई पुलिस और नगर निगम ने भी विसर्जन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता तैयारी की थी। जगह-जगह नाकेबंदी और पुलिस बंदोबस्त तैनात किए गए थे ताकि कोई अव्यवस्था न हो।

भक्तों ने अपने गणराया को आशीर्वाद और खुशहाली की प्रार्थना के साथ विदा किया। कई जगह महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक पोशाक पहनकर बप्पा के स्वागत और विदाई में हिस्सा लिया। भक्तों का कहना था कि बप्पा सिर्फ पाँच दिन के लिए घर आते हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी पूरे घर-आंगन को ऊर्जा और सकारात्मकता से भर देती है।

गणपति विसर्जन के साथ ही शहर का माहौल भले ही शांत हो गया हो, लेकिन भक्तों के दिलों में बप्पा के आगमन की अगली प्रतीक्षा अभी से शुरू हो गई है। हर कोई यही प्रार्थना कर रहा है—“गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ।”

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद