मुंबई कोस्टल रोड पर बनेगा 130 एकड़ गार्डन-पिकनिक स्पॉट (pic credit; social media)  
मुंबई

मुंबई कोस्टल रोड पर बनेगा 130 एकड़ गार्डन-पिकनिक स्पॉट, रिलायंस करेगा 400 करोड़ में विकास

Mumbai News: मुंबई कोस्टल रोड पर 130 एकड़ में गार्डन और पिकनिक स्पॉट बनने जा रहा है। रिलायंस 400 करोड़ खर्च कर इसे विकसित करेगा। हरियाली और आधुनिक सुविधाओं से लैस यह गार्डन शहर की शान बनेगा।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: मुंबईवासियों को जल्द ही समुद्र किनारे हरियाली और ताज़गी से भरपूर एक नया पिकनिक स्पॉट और गार्डन मिलने वाला है। मुंबई कोस्टल रोड से सटे करीब 70 हेक्टेयर (लगभग 130 एकड़) खुले क्षेत्र को गार्डन, पार्क और पिकनिक स्पॉट में बदला जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (आरआईएल) 400 करोड़ रुपये की लागत से विकसित करेगा।

मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने इस काम के लिए निजी कंपनियों और स्वैच्छिक संगठनों से प्रस्ताव आमंत्रित किए थे। पांच बड़ी कंपनियों में से रिलायंस को इसके लिए चुना गया। इसके बाद रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने पुष्टि की कि कंपनी गार्डन्स के विकास और उनकी देखरेख की पूरी जिम्मेदारी संभालेगी।

करीब 13,000 करोड़ रुपये की लागत से बनी कोस्टल रोड परियोजना को यातायात के लिए खोले जाने के बाद बीएमसी ने इसके किनारे हरित क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई थी। अब प्रियदर्शिनी पार्क से वर्ली तक के हिस्से में यह गार्डन तैयार होगा। इसमें पैदल मार्ग, साइक्लिंग ट्रैक, एम्फीथियेटर और ओपन प्लाजा भी शामिल होंगे। यहां पेड़ों और फूलों की हजारों प्रजातियां लगाई जाएंगी, जिससे लोग प्रकृति के और करीब महसूस करेंगे।

परियोजना का सबसे बड़ा आकर्षण इसका आकार और विविधता होगी। लगभग 130 एकड़ में फैले इस गार्डन और पिकनिक स्पॉट में हर उम्र के लोगों के लिए सुविधाएं होंगी। बच्चों के खेलने की जगह, सैरगाह, साइकिलिंग ट्रैक और हरे-भरे लॉन इसके हिस्से होंगे।

हालांकि इस बीच कुछ विवाद भी सामने आए हैं। ब्रीच कैंडी क्लब और ब्रीच कैंडी अस्पताल ने लगभग आधा हेक्टेयर जमीन को लेकर दावा किया है। इन संस्थानों की मांग है कि इसे पार्किंग स्थल में बदला जाए, जिससे संभवतः यह हिस्सा आम जनता के लिए प्रतिबंधित हो सकता है।

इसके बावजूद, इस परियोजना को लेकर लोगों में उत्साह है। शहर में बढ़ते तापमान और वायु प्रदूषण को देखते हुए हरियाली की यह पहल भविष्य में राहत देने वाली साबित होगी। बीएमसी और रिलायंस दोनों को उम्मीद है कि यह गार्डन मुंबई की पहचान बनेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक वरदान साबित होगा।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस