जफर इस्लाम (Image- IANS) 
महाराष्ट्र

'...राहुल गांधी ने खुद को बर्बाद कर लिया है', हाइड्रोजन बम वाले बयान पर भड़के BJP नेता

GST 2.0: भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम ने GST 2.0 को देश के लिए ऐतिहासिक बताया, राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि इससे हर वर्ग को फायदा होगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने जीएसटी 2.0 को लेकर केंद्र सरकार की हालिया घोषणाओं को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि जीएसटी 2.0 से देश के हर वर्ग को फायदा होगा और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल गांदी के हाइड्रोजन बयान वाले बयान पर उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल ने अपनी पार्टी को खत्म कर दिया है और खुद को भी बर्बाद कर लिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा, "जीएसटी 2.0 से देश के हर वर्ग को फायदा होगा और अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत होगी। देश के आम नागरिक और गरीबों को बहुत लाभ होगा। मध्यम वर्ग और उद्योगों को भी लाभ होगा। इसके साथ ही, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से जो कहा था, वह अब जमीनी स्तर पर लागू हो गया है। इस बार की दीवाली पिछले पांच दशक में सबसे धमाके वाली दीवाली होगी। इस तोहफे की कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। हर चीज में रेट कम हुआ है और उन चीजों का रेट बढ़ाया गया है, जिनका सेवन अमीर लोग करते हैं। गरीब लोगों के लिए इससे बड़ा तोहफा कोई और नहीं हो सकता है।"

आम लोगों की होगी बचत

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जितनी बचत आम लोगों को होगी, उतनी ही वे उसका लाभ उठाएंगे, क्योंकि प्रधानमंत्री ने जीएसटी में बदलाव कर बहुत बड़ा मसला हल कर दिया है। देश की जनता को महसूस होगा कि जो चीजें वो पहले 120 में खरीदते थे, वो अब 105 रुपए में खरीद पाएंगे। इस फैसले से मध्यम वर्ग के लोगों को फायदा ही होगा।"

'खुद को भी बर्बाद कर लिया'

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'हाइड्रोजन बम' वाले बयान पर भाजपा नेता जफर इस्लाम ने कहा, "उन्होंने अपनी पार्टी को खत्म कर दिया है और खुद को भी बर्बाद कर लिया है, लेकिन देश की जनता एक ऐसे नेतृत्व के हाथों में है, जिनके नेतृत्व में आज पूरा देश, दुनिया भर में, भारत की आवाज और प्रभाव को सुना और सम्मानित होते हुए देख रहा है।"- एजेंसी इनपुट के साथ

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 477 वोट से जीते, ABVP हारी

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर