समृद्धि महामार्ग 
महाराष्ट्र

समृद्धि महामार्ग पर MSRDC बनाएगा 6 हेलीपैड, दुर्घटना होने पर किया जाएगा एयरलिफ्ट

हिंदू ह्रदय सम्राट बालसाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण उपायों पर काम किया गया है। हालांकि दिर्घटनाओं में कमी नहीं देखि गई है। इसी को मद्देनज़र रखते हुए अब एमएसआरडीसी ने दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए समृद्धि महामार्ग के किनारे छह हेलीपैड बनाने का फैसला लिया है।

शुभम सोनडवले

मुंबई. हिंदू ह्रदय सम्राट बालसाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण उपायों पर काम किया गया है। हालांकि दिर्घटनाओं में कमी नहीं देखि गई है। इसी को मद्देनज़र रखते हुए अब महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन (एमएसआरडीसी) ने दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तुरंत उपचार मिल सके और उन्हें समय पर उचित अस्पताल पहुंचाया जा सके, इसके लिए समृद्धि महामार्ग के किनारे छह हेलीपैड बनाने का फैसला लिया है। ताकि जरूरतमंदों को आसानी से एयरलिफ्ट कर कम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।

900 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला होगा हेलिपैड

एमएसआरडीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महामार्ग के किनारे ही ये हेलीपैड बनाए जाएंगे। इन हेलीपैड की लंबाई 30 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर होगी, यानी यह हेलिपैड लगभग 900 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैले होंगे। इन हेलीपैड्स पर ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि सभी प्रकार के हेलीकॉप्टर उतर सके।

नांदगांव में तैयार किया जा रहा है अस्थाई हेलीपैड

याद दिला दें कि एमएसआरडीसी द्वारा बनाए जा रहे मुंबई-नागपुर के बीच 701 किलोमीटर लंबा समृद्धि महामार्ग का काम अपने आखरी चरण पर है। 600 किमी का मार्ग, जनता के लिए खोला जा चुका है, जिसपर गाड़ियां 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। लेकिन तेज गति के कारण बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी के पृष्ठभूमि में भीषण दुर्घटनाओं में घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर कम समय में अस्पताल पहुंचाने के लिए वर्धा, बुलढाणा, जालना, शिरडी, नांदगांव (इगतपुरी), आमने (भिवंडी) इन छह जगहों पर हेलीपैड बनाए जाएंगे। इसी का हिस्सा मानते हुए इगतपुरी के नांदगांव में अस्थाई हेलीपैड तैयार किया जा रहा है और अन्य सुविधाएं भी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

MSRDC के प्रबंध निदेशक अनिलकुमार गायकवाड़ ने कहा, "हम समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सावधानियां बरत रहें है। अगर दुर्घटना हो भी जाए, तो एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। असुविधा से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर हेलीपैड बनाए जाएंगे। ताकि घायल इंसान समय पर अस्पताल पहुंच सके।"

100 से 150 किमी की दूरी पर बनाए जाएंगे हेलीपैड्स

नागपुर से शुरुआत वर्धा - 78 किमी बुलढाणा - 284 किमी जालना - 370 किमी शिरडी - 520 किमी इगतपुरी - 625 किमी भिवंडी - 701 किमी

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?