महाराष्ट्र में आज फिर बारिश की संभावना (सौ.सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में आज फिर बारिश की संभावना, पुणे समेत 'इन' 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं मराठवाड़ा के कई जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। आईएमडी ने रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

किर्तेश ढोबले

मुंबई: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में जुलाई  महीने में जमकर बारिश जारी है। बारिश से खरीफ की फसलों को जिवनदान मिला है। जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। राज्य में  हुई भारी बारिश की वजह से कई जगह तबाही भी देखने को मिली। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए राज्य में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर कोंकण, पुणे समेत 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं मराठवाड़ा के कई जिलों में बारिश की आशंका जताई गई है। आईएमडी ने रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं जलगांव, पुणे, सतारा, कोल्हापुर जिले के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, बारिश की संभावना को देखते हुए मराठवाडा के छत्रपति संभाजी नगर, जालना, परभणी, हिंगोलीं नांदेड़ जिलो के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विदर्भ के सभी जिलो के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ स्थानों पर अगले 5 से 7 दिनों तक रुक रुक कर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained