महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
महाराष्ट्र

मानसून की विदाई के बीच महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, 28 सितंबर तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Maharashtra Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में 28 सितंबर तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

आकाश मसने

Maharashtra Heavy Rain Alert: मानसून ने पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापसी शुरू कर दी है। अगले 3 से 4 दिनों में राजस्थान, पंजाब और सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई तेज होने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण महाराष्ट्र में एक बार फिर बारिश का जोर बढ़ने की संभावना है। इसका सीधा असर विदर्भ और मराठवाड़ा पर पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही 23 सितंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।

19 सितंबर से मानसून की वापसी शुरू

मानसून की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। इस वर्ष मानसून ने सामान्य समय से दो दिन देर से, 19 सितंबर को राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापसी शुरू की। आमतौर पर मानसून की वापसी 17 सितंबर से शुरू होती है। उत्तर अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, 25 तक बढ़ेगी बारिश

बंगाल की खाड़ी में मौसम में हो रहे बदलाव का असर महाराष्ट्र पर भी दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 सितंबर तक महाराष्ट्र और गोवा में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इससे राज्य के कई जिलों को राहत मिल सकती है और अंदरूनी क्षेत्रों में भी बारिश का जोर बढ़ सकता है।

22 सितंबर को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 22 सितंबर तक सांगली, सातारा, कोल्हापुर और पुणे जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। 21 सितंबर को नासिक में भी मध्यम बारिश और अहिल्यानगर, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी मध्यम बारिश का अनुमान था। 22 सितंबर को मराठवाड़ा में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

28 तक महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में बारिश

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 21 से 28 सितंबर के बीच महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मानसून के मौसम के अंतिम चरण में होने वाली यह बारिश कई इलाकों में सूखे जैसे हालात से राहत दे सकती है। बारिश के इस दौर से किसानों को भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

किसानों को मिलेगी राहत

मानसून के अंतिम चरण में होने वाली यह बारिश महाराष्ट्र के कई सूखे से प्रभावित इलाकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। जल स्रोतों में पानी का स्तर बढ़ने के साथ-साथ यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए भी संजीवनी का काम करेगी, जिससे स्थानीय किसानों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम