बच्चू कडू, जीशान सिद्दीकी व अंबादास दानवे (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधान परिषद में 10 नए चेहरों की एंट्री, फडणवीस-शिंदे की मौजूदगी में ली शपथ, देखें MLC की पूरी लिस्ट

Maharashtra MLC Oath Ceremony: मुंबई के विधान भवन में आज महाराष्ट्र विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। निर्विरोध चुने गए इन सदस्यों में बीजेपी, शिवसेना और NCP के दिग्गज चेहरे शामिल हैं।

आकाश मसने

Maharashtra MLC Oath-taking Ceremony: महाराष्ट्र विधान परिषद के 10 नए चुने गए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज मुंबई स्थित विधान भवन में आयोजित किया गया। इसमें 9 ऐसे सदस्य शामिल हैं जिन्हें द्विवार्षिक चुनावों के दौरान विधानसभा सदस्यों द्वारा निर्विरोध चुना गया था। साथ ही प्रज्ञा सातव भी शामिल हैं जो एक उपचुनाव में विजयी हुई थीं। विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे ने इन नए चुने गए सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई।

विधान परिषद की सदस्यता की शपथ लेने वाले सदस्यों में BJP से प्रमोद जठार, सुनील करजतकर, माधवी नाइक, संजय भेन्डे, विवेक कोल्हे और प्रज्ञा सातव, शिवसेना से डॉ. नीलम गोर्हे और बच्चू कडू, शिवसेना यूबीटी से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जीशान सिद्दीकी शामिल थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भी उपस्थित थे।

विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ लेने वालों के लिस्ट

  • सुनील करजतकर – बीजेपी
  • प्रमोद जठार – बीजेपी
  • माधवी नाइक – बीजेपी
  • संजय भेन्डे – बीजेपी
  • विवेक कोल्हे – बीजेपी
  • प्रज्ञा सातव – बीजेपी
  • डॉ. नीलम गोर्हे – शिवसेना (शिंदे गुट)
  • बच्चू कडू – शिवसेना (शिंदे गुट)
  • जीशान सिद्दीकी – NCP (अजित पवार गुट)
  • अंबादास दानवे – शिवसेना (यूबीटी)

चुनाव निर्विरोध हुआ 10 सीटों के लिए चुनाव

महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनावों की घोषणा की गई थी। इसमें 9 सीटों के लिए नियमित द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट के लिए उपचुनाव शामिल था। विधान परिषद की इन 10 सीटों के लिए चुनाव मूल रूप से 12 मई 2026 को होने निर्धारित थे। हालांकि,10 सीटों के लिए केवल 10 उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया था इसलिए महाराष्ट्र विधान परिषद का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।

चुने गए विधान परिषद सदस्याें में भारतीय जनता पार्टी के 6, एकनाथ शिंदे की शिवसेना के 2, सुनेत्रा अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से 1 और शिवसेना (ठाकरे गुट) के 1 उम्मीदवार शामिल हैं। अंबादास दानवे महा विकास अघाड़ी की ओर से उम्मीदवार थे।

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश