महाराष्ट्र की 10 बड़ी खबरें (सोर्स: एआई फोटो)
महाराष्ट्र

Maharashtra Top 10 News: मनोज जरांगे की चेतावनी से लेकर कैबिनेट के फैसले तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: मनोज जरांगे की महाराष्ट्र बंद की चेतावनी, कैबिनेट के बड़े फैसले, पुणे में भारतीय नागरिकता छोड़ने का ट्रेंड और संजय राउत की तबीयत तक, पढ़ें राज्य के सभी प्रमुख अपडेट्स।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र में आज राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज रही। MPSC परीक्षा प्रणाली में सुधार और अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग को लेकर पुणे में जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में मनोज जरांगे पाटिल ने सरकार को 'महाराष्ट्र बंद' की सीधी चेतावनी दी है।

वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि संवैधानिक पदों पर फैसला राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार से बाहर है। इसके अलावा, राज्य कैबिनेट की बैठक में पुलिस बलों के सम्मान और छात्रों-कर्मचारियों के भत्तों में वृद्धि जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसके साथ ही संजय राउत की तबीयत बिगड़ने और सूखे के संकट जैसी अन्य प्रमुख खबरों के लिए पढ़ें आज के 10 बड़े अपडेट्स।

विद्यार्थियों की मांग नहीं मानी तो पूरा महाराष्ट्र बंद करेंगे, मनोज जरांगे पाटिल की सरकार को चेतावनी

मनोज जरांगे

MPSC के अध्यक्ष विवेक भीमनवार के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर पुणे में छात्रों का एक बड़ा आंदोलन चल रहा है। इस बीच मनोज जरांगे पाटिल ने कहा, बच्चों, अगर इन लोगों ने आपकी बात नहीं सुनी तो यहां बैठे सभी नेताओं से भी कहता हूं और आपसे भी कहता हूं, आपके लिए पूरा महाराष्ट्र बंद कर देंगे।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

वाशिम: मां को मार रहे शराबी पिता की हत्या कर कुएं में फेंका शव, पश्चाताप के बाद भाई ने पुलिस के सामने खोला राज

पिता की हत्या, कुएं में फेंका शव

वाशिम के वाकद गांव में शराब के नशे में मां से मारपीट कर रहे पिता की कथित हत्या के बाद शव कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है। बदनापुर पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

विदेश में बस रहे भारतीय, पुणे में हर महीने 25-30 लोग सरेंडर कर रहे पासपोर्ट; इस साल 160 ने छोड़ी नागरिकता

पुणे पासपोर्ट कार्यालय, प्रतीकात्मक तस्वीर

विदेश की नागरिकता हासिल करने के बाद भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने वालों की संख्या पुणे में लगातार बनी हुई है। जनवरी से अगस्त 2026 के बीच 160 लोगों ने पुणे पासपोर्ट कार्यालय में अपने भारतीय पासपोर्ट सरेंडर किए। पासपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, कार्यालय में हर महीने औसतन 25 से 30 ऐसे मामले सामने आते हैं।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

अब 1000-1500 रुपये का हिसाब मांगेगी पुलिस? अभिजीत दिपके ने जताई कड़ी नाराजगी, नोटिस पर उठाए गंभीर सवाल

अभिजीत दिपके

महाराष्ट्र में कॉकोज जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा थमाए गए एक नोटिस ने राज्य की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस पुलिसिया नोटिस के सामने आने के बाद CJP के संस्थापक और अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने प्रेस कॉन्फरंस में गहरा दुख जताते हुए पुलिस प्रशासन और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखे प्रहार किए हैं।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

महाराष्ट्र में गहराया सूखे का संकट: 265 के साथ अब 19 और तालुकों में होगा फसलों का सर्वे, देखें पूरी लिस्ट

महाराष्ट्र में सूखे के हालात

महाराष्ट्र में इस साल कम बारिश के कारण सूखे जैसे हालात बेहद गंभीर होते जा रहे हैं। किसानों को राहत पहुंचाने और नुकसान का सही आकलन करने के लिए राज्य सरकार ने एक्शन प्लान तैयार किया है। ट्रिगर-1 की लिस्ट में शामिल 265 तालुकों के अलावा 19 अन्य तालुकों में भी सूखे की गंभीरता का आकलन किया जाएगा।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान बिगड़ी संजय राउत की तबीयत, चक्कर खाकर गिरे; प्राथमिक उपचार दिया गया

संजय राउत

इंडिया गठबंधन के सांसदों ने आज राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर विरोध प्रदर्शन करते हुए मार्च निकाला। इस दौरान कड़क धूप और भारी गहमागहमी के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

MPSC अध्यक्ष विवेक भीमनवार ने CM फडणवीस को भेजा इस्तीफा? रोहित पवार ने किया दावा, भाजपा ने बताया क्या है सच

रोहित पवार और MPSC चेयरमैन विवेक भीमनवार

MPSC के अध्यक्ष विवेक भीमनवार के इस्तीफे की मांग को लेकर पुणे में विद्यार्थियों का आंदोलन जारी है। इसी बीच विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि विवेक भीमनवार ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेज दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस्तीफा भेजे जाने के बावजूद सरकार उस पर निर्णय नहीं ले रही है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

MPSC अध्यक्ष के इस्तीफे पर CM फडणवीस का बड़ा बयान! बोले- यह राज्य के हाथ में नहीं, जानें क्यों

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में चल रहे MPSC छात्र आंदोलन और MPSC अध्यक्ष के इस्तीफे को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पहले यह धारणा बनाई जा रही है कि संविधान से बनी सभी संस्थाएं काम की नहीं हैं और बाद में कहा जाएगा कि संविधान न्याय नहीं दे सकता। फडणवीस ने कहा कि देश की सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म करने की मांग चरम स्तर तक पहुंच रही है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

पुणे बंद करके दिखाएं... मेयर मंजुषा नागपुरे ने विधायक रोहित पवार को दी खुली चुनौती

मेयर मंजुषा नागपुरे

MPSC के अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर पुणे की राजनीति में जबर्दस्त घमासान छिड़ गया है। रोहित पवार द्वारा MPSC अध्यक्ष डॉ. विवेक भिमनवार के इस्तीफे और परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर 'पुणे बंद' की चेतावनी दिए जाने के बाद, पुणे की मेयर मंजुषा नागपुरे ने आक्रामक रुख अपनाते हुए उन्हें सीधी चुनौती दे डाली है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

पुलिस बलों का सम्मान, छात्रों और कर्मचारियों के भत्ते में भारी इजाफा, पढ़ें महाराष्ट्र कैबिनेट के 5 बड़े फैसले

मुख्यमंत्री देवेंद फडणवीस

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के सामाजिक विकास, शिक्षा, कानून-व्यवस्था और रोजगार कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण एवं दूरगामी फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट के इन निर्णयों का सीधा लाभ राज्य के आम नागरिकों, पुलिस बल, छात्रों, छात्रावास कर्मचारियों और पारंपरिक उत्खनन व्यवसाय से जुड़े समाज को मिलेगा।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

By Election 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर चुनाव संपन्न, 9 को आएंगे नतीजे

INDIA Alliance Protest Live: राहुल का CEC पर वार, बोले- 300 MP उनसे मिलना चाहते हैं; लेकिन वो डरे हुए हैं

Nobel Prize 2026: बेल्जियम के वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को फिजिक्स का नोबेल प्राइज, जानें क्यों मिला पुरस्कार

त्योहारी सीजन में चीनी की महंगाई पर सरकार का प्रहार, जारी हुए सख्त स्टॉक नियम; जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर

चुनाव आयुक्त हमसे क्यों नहीं मिल रहे? राहुल गांधी का CEC पर बड़ा हमला, 300 सांसदों को रोके जाने पर भड़के