19 October Maharashtra Top 10 News (सोर्स: एआई)
महाराष्ट्र

Maharashtra Top 10 News: टाइगर श्रॉफ फायरिंग पर विपक्ष हमलावर, गोकुल चुनाव के नतीजे; राज्य की 10 बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, CM की लॉरेंस बिश्नोई गैंग को चेतावनी, गोकुल चुनाव के नतीजे से लेकर संजय राउत की मांग तक, पढ़ें महाराष्ट्र की 10 बड़ी खबरें

आलोक उमाकृष्ण

Maharashtra Top 10 News 19 October: महाराष्ट्र की 10 बड़ी खबरों में आज टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग का मामला सुर्खियों में है। इस घटना के बाद कांग्रेस ने पुलिस और खुफिया तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है।

वहीं, CM फडणवीस की लॉरेंस बिश्नोई गैंग को चेतावनी, मंत्री का PA बनकर समाजसेवी से की ठगी। इसके अलावा, राज्य की राजनीति, प्रशासन और अन्य अहम घटनाक्रमों की ताजा अपडेट जानिए महाराष्ट्र टॉप 10 में।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग: इमरान मसूद ने सरकार को घेरा, वर्षा गायकवाड़ बोलीं- सुरक्षा के लिए किस पर भरोसा करें जनता?

इमरान मसूद, टाइगर श्रॉफ और वर्षा गायकवाड़

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ और इमरान मसूद ने इस घटना को लेकर पुलिस, खुफिया तंत्र और सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए। पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

कोल्हापुर के गोकुल चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस विधायक सतेज पाटिल गुट ने महायुति को पछाड़ा, कई दिग्गज पीछे

गोकुल चुनाव में बढ़त के बाद जश्न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता

कोल्हापुर जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (गोकुल) के निदेशक मंडल के चुनाव परिणाम ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। हर पांच साल में होने वाले इस अहम चुनाव में शुरुआती दौर के बाद एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

महाराष्ट्र के मंत्री का PA बनकर समाजसेवी से की ठगी, रत्नागिरी में हुआ मामला दर्ज

रवीराज चिखले

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के खेड में खुद को राज्य के मंत्री योगेश कदम का निजी सहायक (PA) बताकर एक समाजसेवी से 5,000 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता विद्याधर दत्ताराम सालुंखे (56) का आरोप है कि रवीराज चिखले ने मंत्री से मुलाकात कराने और उनका काम करवाने का भरोसा देकर उनसे पैसे लिए। पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

महाराष्ट्र में लागू हो राष्ट्रपति शासन, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर भड़के संजय राउत, बोले- कानून का डर खत्म

संजय राउत

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुए गोलीबारी की घटना के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उबाल आ गया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राज्य की महायुति सरकार पर करारा प्रहार किया है। संजय राउत ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में अब कानून का कोई डर नहीं बचा है और राज्य में पूरी तरह से 'जंगल राज' कायम हो चुका है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

एक वेल्डिंग करता था, दूसरा सीख रहा था टाइल्स लगाना...टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तार आरोपियों की क्राइम कुंडली

टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तार आरोपी

अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पृष्ठभूमि सामने आने के बाद उनके परिवारों में चिंता का माहौल है। मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों में से दो हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि तीसरा बिहार का निवासी है और मुंबई में रैपिडो चलाता था। पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

ठाणे कोस्टल रोड प्रोजेक्ट में नया रिकॉर्ड, एक दिन में लॉन्च हुए 10 आई-गर्डर; प्रोजेक्ट का 45% काम पूरा

ठाणे कोस्टल रोड-1 परियोजना

MMRDA क्षेत्र विशेषकर ठाणे शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में निर्माणाधीन ठाणे कोस्टल रोड-1 प्रोजेक्ट ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। MMRDA के अधीन इस परियोजना टीम ने एक ही दिन में 10 आई-गर्डर स्थापित कर निर्माण कार्य में नया रिकॉर्ड बनाया। पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

बॉयफ्रेंड के चक्कर में चोर बनी युवती, दादी के जेवर चुराकर प्रेमी संग भागी पोती, वाशिम पुलिस भी हैरान

दादी के गहने चुराने वाली युवती व उसका प्रेमी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के वाशिम जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पोती ने अपने ही घर में बड़ी चोरी को अंजाम देते हुए अपनी दादी के करीब दो लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इस सनसनीखेज चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद पोती अपने प्रेमी के साथ चुपचाप फरार हो गई थी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

नागपुर दीक्षाभूमि में 3 स्तरीय सुरक्षा घेरा, फेशियल रिकग्निशन कैमरों से होगी निगरानी; 2,500 पुलिसकर्मी तैनात

नागपुर दीक्षाभूमि सिक्योरिटी सेटअप

नागपुर में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस और दशहरा के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दीक्षाभूमि में तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। यहां 2,500 पुलिसकर्मियों और एसआरपीएफ की तीन कंपनियों की तैनाती के साथ फेशियल रिकग्निशन कैमरों से निगरानी की जाएगी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

टाइगर श्रॉफ हमला: CM फडणवीस की लॉरेंस बिश्नोई गैंग को चेतावनी, बोले- देश के बाहर जाकर करेंगे नेस्तनाबूद

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बोलते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हुए हमले ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस हाई-प्रोफाइल मामले पर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

मिशन जीरो स्क्रैप: पश्चिम रेलवे ने स्क्रैप बिक्री से कमाए 320 करोड़ रुपये, सालाना लक्ष्य से 28% ज्यादा हासिल

जेसीबी और कबाड़

पश्चिम रेलवे ने वित्त वर्ष 2026-27 में स्क्रैप यानी कबाड़ की बिक्री के जरिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ‘मिशन जीरो स्क्रैप’ अभियान के तहत अक्टूबर के मध्य तक ₹300 करोड़ की बिक्री का आंकड़ा पार करते हुए लगभग ₹320 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा

आशुतोष रांका और सौरभ दास मामले में SEM कोर्ट ने बढ़ाई दो दिन की न्यायिक हिरासत

एक वेल्डिंग करता था, दूसरा सीख रहा था टाइल्स लगाना...टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तार आरोपियों की क्राइम कुंडली