टाइगर श्रॉफ हमला: CM फडणवीस की लॉरेंस बिश्नोई गैंग को चेतावनी, बोले- देश के बाहर जाकर करेंगे नेस्तनाबूद

Devendra Fadnavis Press Conference: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को चेतावनी देते हुए कहा कि देश के बाहर जाकर नेस्तनाबूद करेंगे।
Devendra Fadnavis Press Conference On Tiger Shroff Firing Case
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बोलते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीससोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बयान।

  • अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वालों की पहचान कर ली गई है।

  • मुंबई पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले हैं और जल्दी गिरफ्तारी होंगी।

Devendra Fadnavis On Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हुए हमले ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस हाई-प्रोफाइल मामले पर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस घटना की तीखे शब्दों में निंदा की और साफ किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एक बेहद गंभीर और निंदनीय मामला है। मुंबई पुलिस ने इसे बहुत संवेदनशीलता और गंभीरता से लिया है। पुलिस को हमलावरों के बारे में पुख्ता सुराग हाथ लगे हैं। उन्हीं लीड्स के आधार पर हमारी फोर्स काम कर रही है। हमलावरों की पहचान सुनिश्चित कर ली गई है और उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

CM फडणवीस की अपराधियों और उनके आकाओं को चेतावनी

सीएम फडणवीस ने बिना नाम लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी गैंग या अपराधी हो, कानून के हाथ से बच नहीं सकता। यदि कोई धमकियां देकर या डर का माहौल बनाकर काम करने की कोशिश करता है, तो मुंबई पुलिस अच्छी तरह जानती है कि उन्हें कैसे सबक सिखाना है। उन्होंने खुलासा किया कि इस साजिश के पीछे के आकाओं को भी बेनकाब किया जाएगा।

Devendra Fadnavis Press Conference On Tiger Shroff Firing Case
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक्शन में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, अभिनेता से मुलाकात कर दिया कड़ा संदेश

महाराष्ट्र की बाहर से ऑपरेट हो रहे है गैंग

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे बताया कि इनमें से ज्यादातर लोग महाराष्ट्र के भीतर से ऑपरेट नहीं कर रहे हैं, क्योंकि स्थानीय स्तर पर सक्रिय तत्वों पर पुलिस पहले ही शिकंजा कस चुकी है। ये लोग देश के अन्य राज्यों या विदेशों से बैठकर अपनी साजिशें रच रहे हैं।

ऐसे मामलों में दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ-साथ केंद्र सरकार की मदद ली जा रही है ताकि विदेशी सरगनाओं को भी कानून के दायरे में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि ये हमलावर कायर हैं जो छिपकर वार करते हैं, लेकिन इनके नापाक मंसूबों को पूरी तरह नाकाम किया जाएगा।

CM फडणवीस ने मुंबई पुलिस की कार्यशैली पर जताया भरोसा

देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि यह देश की सबसे पेशेवर पुलिस फोर्स में से एक है। अतीत में भी पुलिस ने साबित किया है कि अपराधी दुनिया के किसी भी कोने में छिप जाएं, उन्हें ढूंढ निकाला जाता है। इस मामले के हर एक पहलू की गहराई से जांच और विश्लेषण किया जा रहा है, और स्थिति से निपटने के लिए जो भी कड़े कदम उठाने जरूरी होंगे, वे उठाए जाएंगे।

Devendra Fadnavis Press Conference On Tiger Shroff Firing Case
मुंबई: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद जीशान सिद्दीकी बोले- लॉरेंस गैंग ने की थी पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या

विपक्ष पर भी साधा निशाना

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी दलों द्वारा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरे जाने पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां केवल राजनीति कर रही हैं और उन्हें पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछली उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी सरकार पर निशाना साधते हुए मनसुख हिरेन हत्याकांड, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार और उद्योगपतियों की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों की याद दिलाई और कहा कि तब उनकी सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति थी, यह जगजाहिर है।

Navbharat Live
navbharatlive.com