बॉयफ्रेंड के चक्कर में चोर बनी युवती, दादी के जेवर चुराकर प्रेमी संग भागी पोती, वाशिम पुलिस भी हैरान

Washim Theft News: वाशिम जिले में एक पोती अपने प्रेमी से शादी करने के लिए दादी के करीब दो लाख रुपये के गहने चुराकर फरार हो गई थी। पुलिस ने दोनों को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है।
Washim Granddaughter Steals Grandmother Jewelry
दादी के गहने चुराने वाली युवती व उसका प्रेमी गिरफ्तारसोर्स: IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • वाशिम में पोती ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अपनी ही दादी के गहने चुरा लिए।

  • आसेगांव पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ से गिरफ्तार किया।

  • 30 तोला चांदी, सोने की अंगूठी और नकदी सहित कुल 1.46 लाख रुपये का सामान बरामद।

Granddaughter Steals Grandmother Jewelry: महाराष्ट्र के वाशिम जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पोती ने अपने ही घर में बड़ी चोरी को अंजाम देते हुए अपनी दादी के करीब दो लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इस सनसनीखेज चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद पोती अपने प्रेमी के साथ चुपचाप फरार हो गई थी। हालांकि, आसेगांव पुलिस ने दोनों को पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ से गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमी संग शादी के लिए चुराए दादी के गहने

मिली जानकारी के मुताबिक, वाशिम जिले के पिंपलगांव इजारा गांव की रहने वाली नंदिनी रामेश्वर राठोड अपने प्रेमी रामेश्वर राठोड के साथ शादी करना चाहती थी। शादी के लिए पैसों और गहनों की जरूरत थी, इसलिए उसने अपनी ही दादी यमुनाबाई चव्हाण के गहने चुराने की योजना बनाई।

योजना के तहत नंदिनी राठोड ने घर में रखे दादी के गहने चुराए और प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और तुरंत आसेगांव पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई।

वाशिम के सर्राफा व्यापारी को बेचे गहने

शिकायत मिलने के बाद वाशिम जिले की आसेगांव पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ कि चुराए गए गहनों में से कुछ गहने अनसिंग के एक स्थानीय सर्राफा व्यापारी को बेचा गया था।

Washim Granddaughter Steals Grandmother Jewelry
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के वक्त अचानक जाम हो गई शूटर की पिस्टल! मुंबई पुलिस ने बताया कैसे बची अभिनेता की जान

पिंपरी-चिंचवड़ से युवती व प्रेमी गिरफ्तार

इस सुराग और साइबर सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। आखिरकार, पुलिस ने पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले म्हालुंगे एमआईडीसी क्षेत्र के सावरदरी इलाके से दोनों प्रेमियों को धर दबोचा।

1.46 लाख रुपये के गहने बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में माल बरामद किया है। इनमें 30 तोला चांदी के गहने, अन्य 32 तोला चांदी, चांदी बेचकर खरीदी गई सोने की एक अंगूठी और नकद राशि शामिल है। कुल मिलाकर पुलिस ने करीब 1.46 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Washim Granddaughter Steals Grandmother Jewelry
टाइगर श्रॉफ हमला: CM फडणवीस की लॉरेंस बिश्नोई गैंग को चेतावनी, बोले- देश के बाहर जाकर करेंगे नेस्तनाबूद

नासिक से भी सामने आया था अपने ही घर में चोरी का मामला

इस तरह की घटनाएं समाज में चिंता का विषय बनती जा रही हैं। इससे पहले जुलाई महीने में नासिक से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। वहां एक नाबालिग लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की इच्छाएं पूरी करने के लिए अपने ही रिश्तेदार के घर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान लाखों के गहने और 26,000 रुपये नकद चुरा लिए थे। हालांकि, उस मामले में भी सतर्क मुंबई नाका पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर ही प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर लिया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com