नागपुर में वोटिंग के बाद EVM ले जा रही कार पर हमला 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: नागपुर में बवाल! वोटिंग के बाद EVM ले जा रही कार पर हमला, देखें Video

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद उपराजधानी नागपुर में शाम को कुछ लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को स्ट्रॉन्ग रूम में ले जा रही कार में तोड़फोड़ की।

राहुल गोस्वामी

नागपुर: बीते बुधवार यानी 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद उपराजधानी नागपुर में शाम को कुछ लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को स्ट्रॉन्ग रूम में ले जा रही कार में तोड़फोड़ की। यह घटना सेंट्रल नागपुर निर्वाचन क्षेत्र के किल्ला इलाके में हुई, जब मतदान अधिकारी बूथ संख्या 268 से EVM को कार में रखकर स्ट्रॉन्ग रूम में ले जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर में विधानसभा चुनाव के लिए बीते बुधवार शाम मतदान संपन्न होने के बाद, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को नागपुर के ‘स्ट्रांग रूम' ले जा रही एक कार पर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हालांकि, इस बाबत पुलिस ने साफ किया कि जिस EVM को कार से ले जाया जा रहा था, उसे इस हमले में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उसके अनुसार, उसका इस्तेमाल मतदान में नहीं किया गया था और उसे जरूरत पड़ने पर उपयोग में लाने के लिए रखा गया था। पुलिस के मुताबिक, यह घटना मध्य नागपुर निर्वाचन क्षेत्र के किल्ला में हुई जब चुनाव अधिकारी मतदान केंद्र संख्या 268 से ईवीएम को कार में रखकर उसे ‘स्ट्रांग रूम' ले जा रहे थे।

घटना बाबत नागपुर के ज्वाइंट सीपी निसार तंबोली ने जानकारी दी कि, "जब मतदान खत्म हुआ, तो एक जोनल अधिकारी किसी काम से मतदान केंद्र से बाहर चला गया। उसकी कार में एक अतिरिक्त EVM थी। यहां कुछ लोगों को गलतफहमी हो गई थी कि यह मतदान में इस्तेमाल की गई EVM है, इसलिए वे पूछताछ करने के लिए उसका पीछा करने लगे, वे हाथापाई में उलझ गए और कार को रोकने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उनकी कार में जो EVM थी, वह अतिरिक्त ईवीएम थी। कोई मूल EVM क्षतिग्रस्त नहीं हुई। पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी, हमारे पास उन लोगों के खिलाफ शिकायत है जो इसमें शामिल थे।"

इस मामले पर विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि EVM को एक दस्तावेज का प्रिंट लेने के लिए फोटोकॉपी की दुकान पर ले जाया जा रहा था और उन्होंने मशीनों को संभालने में प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर चुनाव दल के अधिकारियों से सवाल करना शुरू दिया था। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कार पर पथराव करने लगे, जिसके बाद तनाव बढ़ गया।

वहीं खबरों के अनुसार, कार में बैठे अधिकारियों पर हमला किया गया लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। क्षेत्र के लोगों ने तत्काल पुलिस को इस घटना की सूचना दी जिसके बाद कोतवाली थाने से एक टीम मौके पर पहुंची और उसने ईवीएम एवं अधिकारियों को बचाया। EVM और वाहन को जांच के लिए थाने ले जाया गया।घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं और उनकी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। इस बीच बीते शाम को ही इस घटना को लेकर कोतवाली थाने के बाहर BJPऔर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच तीखी बहस भी हुई थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई