संसद रत्न अवॉर्ड 2026 (सौ. डिजाइन फोटो ) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के 5 सांसदों को मिला संसद रत्न पुरस्कार 2026, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई

महाराष्ट्र के पांच सांसदों को Sansad Ratna Award 2026 के लिए चुना गया है। इनमें डॉ. श्रीकांत शिंदे को दूसरी बार यह सम्मान मिला है, जबकि भाजपा और शिवसेना के अन्य सांसद भी सूची में शामिल हैं।

अपूर्वा नायक

Sansad Ratna Award 2026 Updates: महाराष्ट्र के पांच सांसदों को प्रतिष्ठित "संसद रत्न पुरस्कार 2026" के लिए चुना गया है। भाजपा सांसद डॉ हेमंत सवरा, मेधाताई कुलकर्णी और स्मिताताई वाघ के साथ-साथ महायुति में शामिल उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे और नरेश म्हस्के को इस सम्मान के लिए चुना गया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी पांचों सांसदों को हार्दिक बधाई देते हुए इसे महाराष्ट्र के लिए गौरव का क्षण बताया। पुरस्कार समिति ने चयन में सांसदों की संसद में उपस्थिति, चर्चाओं में सहभागिता, प्रश्नों की गुणवत्ता और निजी विधेयकों का व्यापक मूल्यांकन किया।

2010 में प्राइम पॉइंट फाउंडेशन द्वारा हुई थी स्थापना

इस वर्ष देशभर से 10 लोकसभा, 2 राज्यसभा सांसद और 4 संसदीय समितियों के सदस्यों का चयन हुआ है। यह पुरस्कार वर्ष 2010 में प्राइम पॉइंट फाउंडेशन द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम के सुझाव पर स्थापित किया गया था।

श्रीकांत शिंदे को दूसरी बार मिला सम्मान

  • डीसीएम शिंदे के सांसद पुत्र डॉ श्रीकांत शिंदे की यह पुरस्कार दूसरी बार प्राप्त हो रहा है। वर्ष 2024 के बाद 2026 में पुनः इस सम्मान के लिए चुने जाना उनकी निरंतर सक्रिय और प्रभावशाली संसदीय कार्यशैली का प्रमाण है।
  • उन्होंने डीपफेक रेगुलेशन बिल, राष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा नियंत्रण विधेयक, अनाथ बाल कल्याण विधेयक सहित छह महत्वपूर्ण निजी विधेयक प्रस्तुत किए।
  • 'ऑपरेशन सिदूर के बाद प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात, साइबेरिया, सिएरा लियोन और कांगों में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेस नीति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से रखा।

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष को किया रिहा, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश

दिल्ली प्रदर्शन की यूएन तक गूंज! आमने-सामने भारत और UN मानवाधिकार ऑफिस, बेवजह दखल का लगाया आरोप