लाडकी बह‍िण योजना की 16वीं किस्त, (डिजाइन फोटो/ नवभारत) 
महाराष्ट्र

लाडकी बहनों के लिए खुशखबरी, आज खाते में आएंगे 1500 रुपये; नहीं किया ये काम तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए आज एक बड़ी खुशखबरी है। पूरे महीने के इंतजार के बाद सरकार ने लाडकी बहिण योजना की 16वीं किस्त की तारीख आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है।

मनोज आर्या

Ladki Bahin Yojana 16th Installment Update: महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए आज मंगलवार, 4 नवंबर का दिन बेहद खास है। पूरे अक्टूबर महीने के इंतजार के बाद आखिरकार, वो समय आ ही गया है। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार की चर्चित मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (ladakibahin.maharashtra.gov.in) की अक्टूबर महीने की किस्त आज से जारी की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राज्य सरकारी की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति एस. तटकरे ने जानकारी दी है।

गौरतलब है कि इस योजना के तहत महाराष्ट्र में 21 से 65 साल की महिलाओं के बैंक खाते में सरकार की ओर से हर महीने 1500 रुपये भेजे जाते हैं। सितंबर महीने की किस्त 10 अक्टूबर तक पात्र महिलाओं के खाते में आ गई थी। अब अक्टूबर महीने की किस्त जारी की जा रही है। इस खबर से पात्र महिला लाभार्थियों में खुशी का माहौल है।

लाडकी बहिण योजना का हेल्पलाइन नंबर

लाडकी बहिण योजना की ई-केवाईसी (Ladki Bahin Scheme e-kyc) को लेकर अगर आपको किसी भी तरह की कोई समस्या आ रही है, तो आप हेल्पलाइन पर कॉल कर इसकी शिकायत कर सकते हैं। लाडकी बहिण योजना का हेल्पलाइन नंबर 181 है। आप इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

लाडकी बहिण योजना ekyc के लिए मोबाइल नंबर कैसे पता करें?

लाडकी बहिण योजना की ईकेवाईसी में लोगों के सामने ओटीपी को लेकर काफी समस्याएं आ रही हैं। ऐसा भी देखने को मिल रहा है कि महिलाओं का आधार कार्ड परिवार के किसी अन्य सदस्य के मोबाइल नंबर से अटैच था और वो बंद हो गया है। ऐसे में नंबर का पता नहीं चल पा रहा है।

  • इस समस्या के समाधान के लिए आधार कार्ड के पोर्टल https://uidai.gov.in/ पर जाएं
  • यहां अपनी पसंद की भाषा पर क्लिक करें और Aadhar Services पर क्लिक जाएं
  • अब Aadhar Linking Status में Check Aadhar Validity पर क्लिक करें
  • इसके बाद आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें
  • इसके बाद आधार की जानकारी खुल जाएगी और मोबाइल के आखिरी 3 नंबर दिख जाएंगे

किसके खातों में नहीं आएगा लाडकी बहिण योजना का पैसा?

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के तहत दी जाने वाली किस्त में खामियों को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया को जरूरी कर दिया है। इसके अलावा सरकार की ओर यह भी स्पष्ट है कि 1500 रुपये सिर्फ उन्हीं खातों में जाएंगे, जो बैंक अकाउंट आधार से लिंक हैं। अगर किसी महिला का बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, तो उनके खाते में 1500 रुपये नहीं आएंगे। 18 नवंबर ई-केवाईसी की आखिरी तारीख है।

लाडकी बहिण योजना का ई-केवाईसी कैसे करें?

  • आप अपने मोबाइल से लाडकी बहिण योजना का eKYC कर सकते हैं।
  • पहले ऑफिशियल पोर्टल https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर ही eKYC के ऑप्शन को चुनें।
  • इसके बाद एक नई स्क्रीन खुल जाएगी।
  • बॉक्स में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालें।
  • अब 'मी सहमति आहे' पर क्लिक करें और Get OTP पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
  • फिर बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करें।

लाडकी बहिण योजना क्या है?

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना- महाराष्ट्र सरकार की एक योजना है, जिसे जुलाई 2024 में शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य राज्य की 21 से 65 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना, उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाना और परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को मजबूत करना है। महिलाओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 1,500 रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाता है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला