शरद पवार (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

NCP शरद पवार ने जारी की 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट बारामती में चाचा के सामने भतीजा; अहेरी में पिता-पुत्री की टक्कर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। इस बीच एनसीपी शरद गुट ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है।

Saurabh Pal

मुंबईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। इस बीच एनसीपी शरद गुट ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 45 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। एनसीपी(शरद पवार) के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल ने द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों लिस्ट के अनुसार पाटिल इस्लामपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।

इनके अलावा अहम सीटों की बात करें तो  अनिल देशमुख को काटोल सीट से, राजेश टोपे को घनसावंगी से तो बालासाहेब पाटिल को कराड नॉर्थ सीट से टिकट मिला है।

ये भी पढ़ें-

किसे मिला कहां से टिकट

एनसीपी (शरद पवार) ने 45 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते हुए जितेंद्र आव्हाड को मुंब्रा सीट से, कोरेगांव से शशिकांत शिंदे, वास्मत से जयप्रकाश दांडेगांवकर, जलगांव ग्रामीण से गुलाबराव देवकर, इंदापुर-हर्षवर्धन पाटिल, राहुरी सीट से प्रावक्ता तनपुरे, शिरूर से अशोक पवार, शिराला सीट से मानसिंह नाइक, विक्रमगढ़ से सुनील भुसारा, करजग जामखेड से रोहित पवार, अहेरी सीट से भाग्यश्री अत्राम, बानापुर से रुकुकुमार उर्फ ​​​​बबलू चौधरी, मुरबाड से सुभाष पवार, घाटकोपर ईस्ट से राखी जाधव, अंबेगांव से देवदत्त निकम, बारामती से युगेंद्र पवार को टिकट दिया है।

अहेरी में पिता के खिलाफ पुत्री लड़ेगी चुनाव

इसके अलावा इस लिस्ट में अहेरी सीट से भाग्यश्री अत्राम का भी नाम है। गौरतलब है कि भाग्यश्री अत्राम के पिता बाबा अत्राम एनसीपी अजित गुट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके बावजूद में भी एनसीपी शरद गुट ने भाग्यश्री को टिकट दिया है। जिसके चलते अहेरी विधानसभा में पिता पुत्री की लड़ाई हो गई है।

बारामती में चाचा बनाम भतीजा

टिकट बंटवारे के बाद बारामती विधानसभा सीट सबसे हॉट सीटों में से एक हो गई है। दरअसल बारामती सीट से अजित पवार चुनावी दंगल में उतरे हैं। वहीं बारामती के चुनावी दंगल में शरद पवार ने परिवारिक दांव चलते हुए अजित पवार के भाई श्रीनीवास पवार के बेटे युगेंद्र पवार को टिकट दे दिया है। जिसके चलते बारामती में पवार परिवार में एक बार फिर चुनावी जंग होगी।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान