उपमुख्यमंत्री अजित पवार ( pic credit, social media) 
महाराष्ट्र

सितंबर, अक्टूबर में निकाय चुनाव! कार्यकर्ताओं को अजीत का निर्देश, तैयारियों में जुटो

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने निकाय चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं।

सोनाली चावरे

मुंबई: महाराष्ट्र में बहुप्रतीक्षित निकाय चुनाव में सुप्रीम कोर्ट का अड़ंगा खत्म हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में अगले 4 महीने में स्थानीय निकाय चुनाव कराने का निर्देश दिया है। इसलिए अब सितंबर या अक्टूबर में निकाय चुनाव की संभावना को देखते हुए राजनीतिक दल भी तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं। इसी पृष्ठभूम में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने अपनी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं।

नासिक में एक कार्यक्रम में बोलते हुए अजित पवार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार सितंबर-अक्टूबर महीने में चुनाव कराए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में सभी दलों के कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा। पहले की तरह 27 प्रतिशत आरक्षण सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित रहेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपना काम दिखाने की अपील की।

अपने बल पर चुनाव के लिए तैयार

इससे पहले अजीत ने शनिवार को पुणे में कहा था कि यदि बीजेपी अपने बल पर निकाय चुनाव लड़ना चाहेगी तो हम भी इसके लिए तैयार हैं। पवार ने उपरोक्त बातें हाल ही में पुणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा दिए गए उस बयान के जवाब में कहीं, जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि अपवाद स्वरूप जहां दोनों पार्टियां समान रूप से मजबूत हैं और जहां कार्यकर्ताओं को नुकसान पहुंचाना संभव नहीं होगा, वहां कुछ स्थानों पर अलग-अलग चुनाव लड़े जा सकते हैं।

पुणे में खरीफ सीजन की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान फडणवीस के बयान के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस महायुति के प्रमुख हैं। स्थानीय निकाय चुनावों के बारे में मुख्यमंत्री ने जो कहा, मैं उसका समर्थन करता हूं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट