भाजपा नेता राज पुरोहित, राहुल गांधी (pic credit; social media) 
महाराष्ट्र

राज पुरोहित ने राहुल गांधी को बताया ‘पाकिस्तान का वरिष्ठ नेता’, बोले- आतंकवाद...

Maharashtra Politics: भाजपा नेता राज पुरोहित ने राहुल गांधी को पाकिस्तान का वरिष्ठ नेता बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी आतंकवादियों का समर्थन करते हैं।

सोनाली चावरे

Raj Purohit target Rahul Gandhi: महाराष्ट्र भाजपा नेता राज पुरोहित ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्हें ‘पाकिस्तान का वरिष्ठ नेता’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपने बयानों से पाकिस्तान को खुश करते हैं और विदेशों में भारत की छवि खराब करने का प्रयास करते हैं। पुरोहित ने दावा किया कि राहुल गांधी के बयान, व्यवहार और कार्यशैली से लगता है कि वह भारत के हितों के खिलाफ काम करते हैं और आतंकवादियों का समर्थन करते हैं।

भाजपा नेता राज पुरोहित ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी के पाकिस्तान, चीन और अन्य विदेशी ताकतों से संबंध हैं। इसके साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी जैसे नेताओं के खिलाफ उनके बयानों को लेकर सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बदला लिया है।

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बयान का दिया जवाब

राज पुरोहित ने कहा कि पूरे विश्व ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को स्वीकार किया। महज कुछ मिनट में भारत की कार्रवाई के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए, लेकिन विपक्षी दलों को सबूत चाहिए। इसीलिए, इनके बयानों की जांच होनी चाहिए। भाजपा नेता राज पुरोहित ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता पर सवाल उठाने वाले बयान का जवाब देते हुए पलटवार किया।

कांग्रेस बनी पैसा वाली पार्टी

पुरोहित ने कहा कि चिदंबरम, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे, उनके पास सामान्य व्यक्ति से अधिक जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने चिदंबरम के बयान को गलत ठहराते हुए दावा किया कि यदि हमले में पाकिस्तान से आए आतंकी शामिल नहीं थे, तो इसमें कांग्रेस के लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई वाली कांग्रेस खत्म हो चुकी है और अब यह ‘पैसा वाली कांग्रेस’ बन गई है।

भाजपा नेता राज पुरोहित ने कश्मीर की जेलों में आतंकवादियों को ‘बिरयानी खिलाने’ और वक्फ कानून व 'ऑपरेशन सिंदूर' का विरोध कर पाकिस्तान को खुश करने का आरोप भी लगाया। साथ ही, उन्होंने इसमें शामिल कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

'ऑपरेशन सिंदूर' पर संसद में होने वाली चर्चा पर उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष नहीं चाहता कि इस मुद्दे पर चर्चा हो। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह पाकिस्तान का एजेंडा चला रहा है। साथ ही, उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है।

राज- उद्धव मिलन से भाजपा को कोई नुकसान नहीं

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के एक साथ आने पर उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता। उन्होंने इस संभावना को स्वीकार करते हुए कहा कि दोनों भाई हैं, और यदि वे एक साथ आते हैं, तो भाजपा को इससे कोई आपत्ति नहीं है। पुरोहित ने भाजपा को ‘देशवीरों की पार्टी’ करार देते हुए दावा किया कि कमजोर पार्टियों को इस गठबंधन से दिक्कत हो सकती है, लेकिन भाजपा अपने शीर्ष नेतृत्व के दम पर किसी भी चुनौती का सामना करेगी और चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।

(News Source-आईएएनएस)

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?